Allu Sirish Complains Over Loud Music: अल्लू सिरीश ने विनोबा नगर के हनुमान मंदिर में देर रात तेज संगीत बजने की शिकायत हैदराबाद पुलिस से की. इस पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं.
अल्लू सिरीश ने तेज म्यूजिक बजने पर जताई आपत्ति
South Actor Allu Sirish: हैदराबाद के विनोबा नगर स्थित हनुमान मंदिर में आधी रात को 2-3 बजे तक तेज आवाज में संगीत बजने को लेकर म्यूजिक प्रोड्यूसर अल्लू सिरीश ने हैदराबाद सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिल्म नगर पुलिस ने गणेश विसर्जन के कारण 25 सितंबर तक इंतजार करने को कहा था. त्योहार खत्म हो गया लेकिन शोर नहीं रुका. इस ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.
हैदराबाद के विनोबा नगर हनुमान मंदिर में आधी रात के बाद भी तेज आवाज में म्यूजिक बजने पर म्यूजिक प्रोड्यूसर अल्लू सिरीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट किया. उनके इस पोस्ट पर अब चर्चा हो रही है. लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग राय रख रहे हैं. कुछ लोग इस कदम का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों से विनोबा नगर स्थित हनुमान मंदिर में तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है. अल्लू सिरीश ने अपने ट्वीट में बताया कि तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि ‘यह शोर आधी रात को 2-3 बजे तक जारी रहा. इससे बुज़ुर्गों, बच्चों और अपने अपार्टमेंट में काम करने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है.’ उन्होंने अपनी मुश्किलों के बारे में बताया. सिरीश ने बताया कि ‘उन्होंने पहले भी फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में इस मुद्दे पर शिकायत की थी’. हालांकि, पुलिस ने गणेश विसर्जन को देखते हुए 25 सितंबर तक इंतजार करने की सलाह दी थी. त्योहार खत्म होने के बाद भी तेज आवाज में संगीत बजना बंद नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि ‘पहले भी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई’.
हैदराबाद सिटी पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए मामले को फिल्म नगर SHO को भेज दिया और कहा कि हम उचित कार्रवाई करेंगे. इस बीच, अल्लू सिरीश के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. रात में तेज आवाज में संगीत बजाने से बुज़ुर्गों, बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि दिक्कतों का सामना करना कोई सामान्य बात नहीं है. जो लोग शांति भंग करने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें समर्थन मिलना चाहिए. दूसर तरफ कुछ लोगों ने धार्मिक प्रार्थनाओं के दौरान मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की आलोचना की है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…