<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर की आलीशान हवेली पर अवैध कब्जा! डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार; कांग्रेस से रह चुका है पिता का नाता

Bollywood Actor Chandrachur Singh: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की अलीगढ़ में एक आलीशान हवेली मौजूद है. उन्होंने इस पर मालिकाना हक जताते हुए डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है.

Bollywood Actor Chandrachur Singhउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में परिवार से जुड़ी हवेली पर बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ (Chandrachur Singh) का मालिकाना हक जता रहे हैं. करोड़ों की हवेली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस विवाद के कारण एक्टर को मुंबई से अलीगढ़ तक आना पड़ा. यहां उन्होंने अलिगढ़ के जिलाधिकारी से मुलाकात की. यहां उनकी करोड़ों की हवेली और बाकी अन्य संपत्तियों को लेकर परिवार के अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा है. चंद्रचूड़ ने मंगलवार को अपनी मां के साथ डीएम से मुलाकात की और अपनी बात रखी. उन्होंने अपनी चाची और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाया कि वह हवेली बेचने की साजिश कर रहे हैं. 

संपत्ति को लेकर गहराता जा रहा विवाद

वहीं चाची ने एक्टर के भाई पर मारपीट का केस दर्ज कराया है. बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह की ये पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी है. एक्टर के पिता बलदेव यहां से विधायक रह चुके हैं. उनकी मां कृषणा कुमारी भी राजवंश से ताल्लुक रखी हैं, उनके पिता ओडिशा के महाराजा थे. द हवेली जलालपुर एस्टेट 1855 यानी कल्याण भवन के नाम से कोठी है, जिसपर विवाद गहराता जा रहा है. इस हवेली की कीमत करोड़ों के आसपास बताई जा रही है. 

चंद्रचूड़ का अलीगढ़ से नाता

चंद्रचूड़ की मां और उनके दो भाई मौजूद है. अभिनेता ने अपनी चाची और रिश्तेदारों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, पिता को भी काफी नाइंसाफी झेलनी पड़ी थी. वह कभी भी इस हवेली में नहीं रह पाए. अब वह कानून के सहारे अपना हक वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि, चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह के दो भाई और थे. जिनमें बलदेव सिंह सबसे बड़े थे. उनका निधन साल 2022 में हो गया था. मंझले भाई पुण्य प्रताप का परिवार विदेश और मुंबई में रह रहा है. छोटे भाई का परिवार भी विदेश में है. बलदेव सिंह अलीगढ़ के गांव जलालपुर में रहते थे. वह 1985 में कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

IRCTC पर 10 लाख, सेवा प्रदाता पर… वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी; रेलवे ने लगाया जुर्माना

IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…

Last Updated: March 25, 2026 23:52:14 IST

West Bengal Elections 2026: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, RG Kar केस पीड़िता की मां को पार्टी ने इस सीट से दिया टिकट

Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…

Last Updated: March 25, 2026 23:14:33 IST

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST

Project Hail Mary: रामनवमी पर भारत में होगा विदेशी फिल्म का धमाका, आखिर क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के मेकर्स की टेंशन

Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…

Last Updated: March 25, 2026 21:11:18 IST