<

‘टेरर-गैंगवार’ का गठजोड़: दिल्ली-पंजाब में खूनी खेल की आशंका

दिल्ली से लेकर पंजाब तक में केवल 72 घंटों के अंदर अंडरवर्ल्ड के टेरर मॉड्यूल (Under World Terror Module)से जुड़े तीन बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) की टीम लगातार जांच करने में जुटी हुई है.

Gangster Lawrence Bishnoi and Goldi Barar Gang: राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब तक में केवल 72 घंटों के अंदर अंडरवर्ल्ड के टेरर मॉड्यूल से जुड़े तीन बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने आने वाले दिनों में एक बड़े ‘खूनी खेल’ (Bloodbath) की आशंका को पूरी तरह से मज़बूत कर दिया है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां की टीम लगातार इन घटनाओं को आपस में जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

ISI मॉड्यूल की धरपकड़ तेज़ी से जारी

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत रविवार को हुई, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI-समर्थित पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी द्वारा भारत में रिक्रूट किए गए तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. साथ ही इन तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी से हैंड ग्रेनेड हमले की बड़ी साजिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया है.

गुरदासपुर मुठभेड़ के बाद एक्शन में पुलिस

सोमवार को गुरदासपुर में हुए मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल के इनपुट पर पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने शहजाद भट्टी के दो और रिक्रूट आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की, इस दौरान स्पेशल सेल की टीम ने दोनों आतंकियों के कब्जे से चीनी हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल को भी बरामद किया गया है.

गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह ‘पैरी’ की हत्या की पीछे की वजह

इसके अलावा सोमवार शाम को, चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट में गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोलियों से भूनकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक गैंगस्टर पंजाब पुलिस के परिवार से ही आता था, लेकिन वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पूर्व सदस्य था. सूत्रों के अनुसार, हमलावरों में से एक अमेरिका में बैठे एक साथी को लाइव वीडियो कॉल पर हत्या का पूरा घटनाक्रम भी दिखाया गया था. 

लॉरेंस गैंग ने ली हत्या की पूरी तरह से जिम्मेदारी

हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम ली. तो वहीं, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर द्वारा की गई इस पोस्ट में पैरी को ‘गैंग का गद्दार’ बताया जा रहा है, जिसपर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का नाम लेकर क्लबों से पैसे वसूलने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था. 

बिश्नोई-बराड़ गैंगवार की नई दिशा

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई इस समय कई मोर्चों पर गैंगवार झेल रहा है. इसके अलावा लॉरेंस का पूर्व भरोसेमंद साथी गोल्डी बराड़ अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है. इसके साथ ही गैंगस्टर रोहित गोदारा ने भी दूरी बना ली है, और अब पाकिस्तानी गैंगस्टर-टेररिस्ट शहजाद भट्टी भी लॉरेंस और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक दूसर से दुश्मनी निभाने में जुटे हुए हैं. 

हत्या के बाद गोल्डी बराड़ का वीडियो आया सामने

गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की निर्मम हत्या के बाद गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें वह दावा करते हुए नज़र आ रहा है कि लॉरेंस ने ही पैरी को फ़ोन कर धोखे से बुलाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है. साथ ही उसने अपमे ऑडियो में यह भी कहा कि अब लॉरेंस की ‘उलटी गिनती’ शुरू हो चुकी है.

लॉरेंस और गोल्डी की जोड़ी ने की थी दिग्गज सिंगर की हत्या

लॉरेंस और गोल्डी की जोड़ी ने पंजाब के सबसे मशहर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं इन दोनों गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग जैसे कई अन्य बड़े वारदातों को अंजाम भी दिया है. लेकिन, अमेरिका में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस को यह शक हुआ कि गोल्डी ने शहजाद भट्टी के साथ मिलकर उसे धोखा दिया है, जिसकी वजह से दोनों पूरी तरह से अलग हो गए. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST