Hina Khan Wedding: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने रॉकी जायसवाल से कोर्ट मैरिज की है।
Hina Khan Wedding
India News (इंडिया न्यूज), Hina Khan Wedding: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने रॉकी जायसवाल से कोर्ट मैरिज की है। हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हिना खान ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने इसे पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सिर पर पिंक कलर का दुपट्टा ओढ़े वह ट्रेडिशनल दुल्हन बनीं। गोल्डन जूलरी और खुले बालों में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी भी लगाई थी।
हिना खान ने अपनी साड़ी के पल्लू पर अपना और अपने पति रॉकी का नाम भी कस्टमाइज करवाया था। अपने पति रॉकी जायसवाल के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ सफेद कुर्ता पहना था ‘हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है’
हिना खान ने अपनी शादी की सपनों भरी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार की एक दुनिया बनाई। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा।’
अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और बधाई चाहते हैं।’
ये भारतीय सेना और देश के अपमान…राहुल गांधी पर क्यों भड़क गए जेपी नड्डा, कांग्रेस को जमकर सुनाया
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…