<
Categories: मनोरंजन

Virat Kohli की बहन ने भाभी अनुष्का के लिए ऐसा क्या कह दिया? बुरी तरह हुईं ट्रोल, IPL के बाद कोहली खानदान की कलह बनी तमाशा

Social Media User Troll Virat Kohli Sister Bhawna: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

India News (इंडिया न्यूज़), Social Media User Troll Virat Kohli Sister Bhawna: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबसे विराट कोहली ने आईपीएल में जीत दर्ज की है तभी से देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। देश में जश्न के बीच मैच के बाद मैदान पर साथ में दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज भी खूब वायरल हो रहीं हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच जबरदस्त केमस्ट्री देखने को मिल रही है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका मानना ​​है कि जीत के बाद विराट कोहली ने अपने परिवार और बहन को दरकिनार कर दिया।

विराट कोहली की बहन ने किया पोस्ट

क्रिकेटर की बहन भावना ने कोहली की जीत के बाद उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिस पर कुछ लोगों ने कमेंट कर भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाए। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की बहन भावना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह रात, यह पल जब हम इस सपने का जश्न मना रहे हैं जिसने हमें रुलाया, जिसने हमें हंसाया; लेकिन आपने जो इंतजार कराया, वह बहुत लंबा था। हर एक पल को स्थिरता और एक अजीब सी शांति के साथ अनुभव करने की जरूरत है कि यह वास्तव में हुआ है।’

चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग देख जल गए लालू के लाल, तेजस्वी ने मुंह भरकर दिए ऐसे ताने, पूरे बिहार में गूंजी आवाज

यह जीत हर किसी की निजी जीत- भावना

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम आपके प्रति अपनी विनम्रता और आभार व्यक्त नहीं कर सकते, उन लाखों प्रशंसकों के प्रति जो अच्छे और बुरे समय में आरसीबी के साथ थे। यह जीत हर किसी की निजी जीत है। आपके आंसू उन सभी की आंखों में महसूस किए गए जो आपसे प्यार करते हैं। हम सभी आपके साथ रोए क्योंकि आप, मेरे छोटे वीरू, भगवान द्वारा चुने गए हैं जो सभी को इतनी खुशी और प्रेरणा देते हैं। स्वर्ग से कोई आपकी सफलता पर मुस्कुरा रहा होगा। अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहा होगा।’

ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

एक सोशल मीडिया यूजर ने विराट कोहली की बहन भावना की पोस्ट पर कमेंट किया और अपनी बहन के विराट के साथ रिश्ते पर सवाल उठाया। उसने भावना की पोस्ट पर लिखा, ‘विराट कभी भी किसी भाषण में आपका जिक्र नहीं करते और आपकी पोस्ट को लाइक भी नहीं करते। अनुष्का भी नहीं करतीं।’ क्रिकेटर की बहन ने इस व्यंग्यात्मक कमेंट का प्यार से जवाब दिया। भावना ने कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ‘भगवान आपको धैर्य दे ताकि आप समझ सकें कि प्यार कई तरह से मौजूद हो सकता है, जिसे दुनिया को दिखाने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह अभी भी मौजूद है, जैसे सर्वशक्तिमान के लिए प्यार। आशा है कि आपके जीवन में पर्याप्त प्यार हो, कोई असुरक्षा न हो, केवल सच्चे रिश्ते हों जिन्हें किसी मान्यता की आवश्यकता न हो। भगवान आपका भला करे।’

6 जून को पलवल को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया रैली स्थल का दौरा

Recent Posts

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST