हाल ही में एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने मुंबई में लग्जरी घर खरीदा है. ये उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
तारा सुतारिया ने खरीदा लग्जरी घर
Actress Tara Sutaria New Home: एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है. उन्होंने 2026 की शुरुआत की शुरुआत में मुंबई में अपना लग्जरी घर खरीदा है. इस घर की कुछ झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं. फैंस इस अचीवमेंट को उउनकी जिंदगी की नई शुरुआत मान रहे हैं. इन तस्वीरों में घर का खूबसूरत इंटीरियर दिखाया गया है. इसमें सादगी और सजावट के साथ ही स्टाइल और कंफर्ट का मेल देखने को मिल रहा है.
तारा ने तस्वीरों में गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है. इनमें से एक फोटो में वो हाथ जोड़कर पूजा कर रही हैं. वहीं उनका घर लग्जरी और एलीगेंस का कॉम्बिनेशन स्टाइल देखने को मिल रहा है. उनके घर में ग्रैंड पियानो से लेकर दीवार पर सजी तस्वीरों तक हर चीज खास एहसास दिलाती हैं.
तारा सुतारिया के नए लग्जरी घर में हर चीज बेहद खूबसूरत है. फर्श पर बिछे कालीन, मेज पर ताजे फूल और सफेद रंग की दीवारें घर को रॉयल टच दे रहे हैं. उन्होंने अपने कमरे में सफेद पर्दों और क्रीम कलर के सोफे लगाए हैं. सोफा सेट के बीच में नक्काशीदार टेबल रखा है और उस पर सजावटी सामान रखा हुआ है. ये इस घर को और शाही व विंटेज लुक दे रहे हैं. वहीं छत पर सफेद रंग और लाइटिंग के सात ही गोल्डन झूमर कमरे के लुक में चार चांद लगा रहा है.
तारा सुतारिया के घर का हर कोना अपने आप में खास है. ग्रैंड पियानो वाले कमरे में हेरिंगबोन पैटर्न वाला वुडन फ्लोर लगा है. ये तारा के कला और संगीत के प्यार को दिखाता है. यहां गहरे भूरे रंग की हेरिंगबोन पैटर्न वाला वुडन फ्लोर है. इसके ऊपर काले रंग का पियानो रखा है. इसके नीचे पारंपरिक कश्मीरी कालीन बिछी हुई है. कमरे में लगीं पेंटिंग्स इसे आर्ट गैलरी जैसा लुक देता है.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…