Adult Toy Gift Statement Controversy: गौतमी कपूर ने अपने एक पॉडकास्ट में कहा कि वे अपनी बेटी को एडल्ट टॉल देंगी. इस एक बयान ने उनकी जिंदगी में तहलका मचा दिया. उनके स्टेटमेंट से रातों की नींद गायब हो गई. पढ़िए पूरी न्यूज.
Adult Toy Gift Statement Controversy
Adult Toy Gift Statement Controversy: बॉलीवुड में कई बार स्टार ऐसी बात कह जाते हैं, जो सामाजिक दायरे से बाहर होती है और फिर उन्हें लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्टर राम कपूर की वाइफ और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड फेम एक्ट्रेस गौतमी कपूर के साथ. उन्होंने बेटी सिया को 16 साल की होने पर एडल्ट टॉय गिफ्ट की बात क्या कही लोगों ने उनकी क्लास लगा दी. इंटरनेट पर उन्हें इतना ट्रोल किया गया कि वे डिप्रेशन में चली गईं और मानसिक टॉर्चर के कारण सोशल मीडिया हेंडल को बंद करना पड़ा.
उनकी इस कॉन्ट्रोवर्सी के कारण सोशल मीडिया पर डिबेट शुरू हो गई. कई लोगों ने उनकी पेरेंटिंग अप्रोच की आलोचना की. इसी कारण से गौतमी कपूर ने खुलासा किया कि वे नेगेटिव कमेंट्स की वजह से डिप्रेस्ड और इमोशनली थक गईं.
उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि उन्होंने एक पॉडकास्ट किया था, जो करीब चार महीने पहले रिकॉर्ड हुआ था. कुछ महीनों बाद जब वह वायरल हुआ तो वे कंट्रोवर्सी की शिकार हो गईं. गौतमी ने बात को साफ करते हुए कहा कि यह बात उन्होंने सामाजिक मैसेज या सलाह नहीं थी. यह उनकी पर्सनल बात थी, जो उन्होंने खुद की बेटी के लिए कही थी. आगे उन्होंने कहा, “अगर किसी को उनकी यह बात पसंद नहीं आई तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं उनसे यह नहीं कह रही हूं कि वे मुझसे सहमत या असहमत हों.
गौतमी ने कहा कि मैं सच में विश्वास करती हूं. राम और बच्चों से उनका रिलेसन बहुत खुला है. कुछ लोग इससे सहमत हो सकते हैं, कुछ इसे गलत मान सकते हैं. यह उनकी राय है और मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो उन्हें जज करूं. उन्हें अपनी राय रखने का हक है, जैसे मुझे अपनी राय रखने का हक है. फिर, आप मेरे बच्चों को इस विवाद में क्यों घसीट रहे हैं?”
इंटरनेट पर हई उनकी ट्रोलिंग की वजह से गौतमी ने अपनी मानसिक सेहत पर असर के बारे में बात की. गौतमी कपूर ने कहा, “मैं एक तरह से डिप्रेशन में चली गई थी क्योंकि जब मैं अपना इंस्टाग्राम फीड देख रही थी, तो आप यकीन नहीं करेंगे कि मुझे किस तरह के कमेंट्स दिख रहे थे. उन्हें पढ़कर वह अंदर से टूट गई थीं. कई रातें ऐसी रहीं जब उन्हें नींद नहीं आई और वह लगातार तनाव में रहीं. मैं सोच भी नहीं सकती थी कि लोग सच में किसी दूसरी औरत, किसी दूसरे इंसान को ऐसी बातें लिख सकते हैं. मैं लगभग एक महीने के लिए इंस्टाग्राम से गायब हो गई थी.” परेशान देख उनकी बेटी ने उन्हें चिल रहने को कहा और बताया कि लोग एक समय बाद सब भूल जाएंगे.
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…