Hindi News / Entertainment / Adopt Your Eid Look From Hina Khans Look And Make A Splash In The Party

Hina Khan Inspired Eid Look: हिना खान के लुक से अपनाए अपने ईद का लुक और महफिल में लगाए चार चांद

India News (इंडिया न्यूज़), Hina Khan Inspired Eid Look, दिल्ली: रमजान के महीने के बाद ईद का त्यौहार सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इसी त्यौहार की तैयारी महिनों पहले शुरू कर दी जाती है। ईद के दिन लोग अपने घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं और नए कपड़े पहनना पसंद करते […]

BY: Simran Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Hina Khan Inspired Eid Look, दिल्ली: रमजान के महीने के बाद ईद का त्यौहार सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इसी त्यौहार की तैयारी महिनों पहले शुरू कर दी जाती है। ईद के दिन लोग अपने घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं और नए कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप भी ईद पर नए लुक को ट्राए करना चाहते हैं और कंफ्यूज हैं कि क्या पहने तो आज हम आपको हिना खान के कुछ ऐसे लुक्स को दिखाएंगे जो आप ईद पर पहनकर ईद के मौके पर चार चांद लगा सकते हैं।

हिना खान का अनारकली लुक

हिना खान ने इस तस्वीर में हरे रंग की अनारकली सूट को पहना हुआ है। उन्होंने नीले दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट करते हुए कानों में झुमके और बालों का बन बनाकर लाइट मेकअप किया है। जो बेहद खूबसूरत हैं।

कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड का मां ने बता दिया नाम! 11 साल छोटी एक्ट्रेस संग इश्क लड़ा रहे हैं एक्टर

Hina Khan Inspired Eid Look

Ramadan 2023 best outfits of hina khan for Eid 2023 see photos

हल्का नीला सूट

लाइट रंग के सूट में हिना बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी ईद के मौके पर लाइट कलर के सूट से अपने लुक को बढ़ा सकते हैं। हल्के नीले रंग के अलावा आप हल्का गुलाबी रंग और हल्का पीला रंग भी चुन सकते हैं।

Ramadan 2023 best outfits of hina khan for Eid 2023 see photos

ग्रे रंग का शरारा

हिना खान ने इससे ईद लुक में ग्रे रंग का शरारा पहना है। जो ईद के लिए परफेक्ट है। दिखने में खानदानी और पहनने में काफी आरामदायक हैं।

Ramadan 2023 best outfits of hina khan for Eid 2023 see photos

गुलाबी और पीला शरारा

अगर आप ही रंगीन कपड़े पहनने की शौकीन है। तो यह शरारा आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हिना ने गुलाबी रंग की कुर्ती और पीले रंग का शरारा पहन के उसके ऊपर हरे रंग का दुपट्टा लिया है। साथ ही उन्होंने लंबे झुमके पहनकर बालों को खुला रखा है यह ईद के लिए परफेक्ट लुक साबित हो सकता हैं।

Ramadan 2023 best outfits of hina khan for Eid 2023 see photos

हल्के पीले रंग का शरारा

वि नेक वाली कुर्ती के साथ पीले रंग का शरारा ईद पर पहन आप भी चमक सकते हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में छोटा सा चोकर और बालों का बन काफी अच्छा रहेगा।

Ramadan 2023 best outfits of hina khan for Eid 2023 see photos

डीप पिंक रंग की अनारकली

दी पिंक रंग के अनारकली सूट खानदानी अंदाज़ की लगती है। इस तस्वीर में हीन ने पिंक कलर की अनारकली पहनी है। साथ में उन्होंने अपने बालों को बांधकर उसमें गजरा लगाया है। वहीं लंबे लंबे झुमके भी पहने हैं। जिससे वह ईद के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही हैं।

Ramadan 2023 best outfits of hina khan for Eid 2023 see photos

 

ये भी पढे़: टीवी से रखा बॉलीवुड में कदम, आज है जाना माना नाम, कुछ को मिली सफलता तो कुछ ने मानी हार

Tags:

Hina KhanRamadan 2023

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue