<
Categories: मनोरंजन

‘नहीं मिलता मुस्लिम हीरो को लीड रोल’, ए. आर. रहमान के बाद डायरेक्टर हनी त्रेहान ने लगाए बॉलीवुड पर ‘सांप्रदायिक’ होने के आरोप

डायरेक्टर हनी त्रेहान ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ती हुई साम्प्रदायिकता की ओर इशारा किया है. उनका कहना है कि फिल्म में लीड रोल हिन्दू अभिनेता को ही दिया जा रहा है.

एआर रहमान के हालिया विवादास्पद बयान के बाद हनी त्रेहान ने भी एक ऐसा ही बयान दिया है. फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने इंडस्ट्री में व्याप्त ‘सांप्रदायिक डर’ का चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मेकर्स मुस्लिम सुपरस्टार को कास्ट तो करते हैं, लेकिन लीड रोल हिंदू हीरो को ही देते हैं.
‘रात अकेली है’ के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने कहा कि लीड रोल में मुस्लिम एक्टर्स को रोल नहीं मिल रहा है, जो फिल्म इंडस्ट्री बढ़ती हुई साम्प्रदायिकता की ओर संकेत करता है.  

हनी त्रेहान का इंटरव्यू

हाल ही में हनी त्रेहान ने एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में हनी ने 14 साल कास्टिंग डायरेक्टर, 10 साल प्रोड्यूसर और 5 साल डायरेक्टर के अनुभव साझा किए. उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड में भी साम्प्रदायिकता व्याप्त है और बड़े बजट वाली फिल्मों में डर का माहौल है. मुस्लिम एक्टर को सहायक भूमिका में रखा जाता है, जबकि लीड रोल हिंदू एक्टर को दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ‘हैदर’ जैसी फिल्में बनना आज  के समय में मुश्किल हैं.

‘पंजाब 95’ का विवाद

हनी की फिल्म ‘पंजाब 95’ डेढ़ साल से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है. यह 1995 के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा पर आधारित है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं. सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 127 कट्स के सुझाव दिये हैं. हनी का कहना है कि वो कट्स के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव से असहमत हैं. उनका मानना है कि उनकी अभिव्यक्ति की सुरक्षा होनी चाहिये. 

इंडस्ट्री पर प्रभाव

हनी ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों के मुद्दों से जुड़ी फिल्मों पर ही रोक लगाई जाती है. उन्होंने बताया कि पंजाब 95 की रिलीज को लेकर  गया कि इससे पंजाब में क़ानून व्यवस्था बिगड़ सकती है. हनी ने कहा जब ‘कश्मीर फाइल्स,’ ‘द केरल स्टोरी’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी सेंसिटिव मुद्दों पर बनी फिल्म रिलीज हुई तब तो ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि मैं फ़िल्में बनाने आया हूं, किसी के पर्सनल एजेंडे को पूरा करने नहीं.
हनी ने नेटफ्लिक्स की ‘रात अकेली है’ और इसका सीक्वल ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का जिक्र किया. उनका मानना है कि सेंसरशिप और डर से सच्ची कहानियां दब रही हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST