<
Categories: मनोरंजन

सिनेमाघरों के बाद अब OTT की बारी! अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ के साथ देखें धर्मेंद्र का आखिरी जादू

अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' 26 फरवरी से Amazon Prime Video पर फ्री स्ट्रीम होगी. यह फिल्म शहीद अरुण खेत्रपाल की वीरता पर आधारित है. फिल्म में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में है. पहले यह रेंट पर थी, लेकिन अब सब्सक्राइबर्स इसे मुफ्त में देख सकेंगे.

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) अब ओटीटी पर सभी के लिए उपलब्ध होने जा रही है.  1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब 26 फरवरी 2026 से Amazon Prime Video पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्ट्रीम की जाएगी.  इससे पहले यह फिल्म केवल ‘रेंटल’ (किराए) के आधार पर उपलब्ध थी, जहां इसे देखने के लिए सब्सक्राइबर्स को अलग से पैसे देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे सभी प्राइम मेंबर्स मुफ्त में देख सकेंगे.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म और शानदार कास्ट

यह फिल्म सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद भावुक है क्योंकि यह अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी ऑन-स्क्रीन फिल्म है.  फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता (ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल) का किरदार निभा रहे है.  फिल्म में जयदीप अहलावत ने एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की दमदार भूमिका निभाई है.  इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने किया है, जो ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है.

वीरता और बलिदान की सच्ची कहानी

‘इक्कीस’ एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है जो परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है.  अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान महज 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे और वे भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता बने.  फिल्म में 1971 के ‘बसंतर के युद्ध’ (Battle of Basantar) को बहुत ही भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है, जहां अरुण ने आखिरी सांस तक दुश्मन के टैंकों का मुकाबला किया था.
Mansi Sharma

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST