एक एआई आर्टिस्ट सौविक ने एक वीडियो शेयर की, जिसमे टाइटैनिक के कुछ सीन्स दिखाए गए, जिसमें एक्टर राजेश खन्ना और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय दिखाई दीं. वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि अगर टाइटैनिक बॉलीवुड में बनी होती, तो जैक और रोज के किरदार में कौन होता?
बॉलीवुड में बनी होती टाइटैनिक तो उसमें ऐश्वर्या राय और राजश खन्ना होते.
Titanic in Bollywood: हाल ही में एक एआई आर्टिस्ट ने एआई से पूछा कि अगर हॉलीवुड की मशहूर फिल्म टाइटैनिक बॉलीवुड में बना होती, तो रोज और जैक का किरदार किसे मिलता? एआई ने इसका जवाब देते हुए जो नाम सुझाए, उन्हें सुनकर हर कोई दंग है. AI-जनरेटेड वीडियो में ये दिख रहा है कि अगर आइकॉनिक हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक में रोज और जैक के रोल में बॉलीवुड स्टार्स होते तो कैसा दिखता? इस रीइमेजिनिंग में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो की जगह बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना को लिया गया है और फिल्म के उन सीन्स को दिखाया गया है जो अभी भी फैन्स के दिमाग में ताजे हैं.
सौविक एक AI आर्टिस्ट और शॉर्ट फिल्ममेकर हैं और जिन्हें मिस्टर हेलरोकर के नाम से जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म टाइटैनिक से ऐश्वर्या को रोज और राजेश को जैक के रूप में दिखाते हुए कई सीन बनाए हैं. रोज के पहली बार सूट पहने जैक से मिलने के लिए हॉलवे में आने से लेकर, टाइटैनिक के डेक पर उनके यादगार सीन तक दिखाया गया है, जिसमें रोज अपनी बाहें फैलाए हुए हैं. फिल्म के कई सीन ऐश्वर्या और राजेश खन्ना के साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे.
सौविक ने जो AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किया, उसमें एक जवान और हैंडसम राजेश खन्ना को दिखाया गया है. उन्होंने जैक के किरदार के लिए जरूरी लड़कपन वाले चार्म को पूरी तरह से कैप्चर किया है. ऐश्वर्या ने मशहूर ‘हार्ट ऑफ़ द ओशन’ नेकलेस पहना हुआ है. इस वीडियो में रोज की मासूमियत और खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए सौविक ने कैप्शन में लिखा था, ‘क्या हो अगर टाइटैनिक बॉलीवुड में बनी होती! एक अविश्वसनीय कोलैबोरेशन. रोज के रूप में ऐश्वर्या राय और जैक के रूप में राजेश खन्ना.
इस पोस्ट के शेयर करते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई. लोगों को ये कोलैबोरेशन काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. फैंस इस रीइमेजिनिंग की तारीफ कर रहे हैं. वे ये देखकर हैरान थे कि राजेश खन्ना जैक डॉसन के रूप में कितने परफेक्ट लग रहे हैं? वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट किया, जैक के रूप में राजेश खन्ना सर कमाल लग रहे हैं. वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि ऐश्वर्या राय असली रोज से भी ज्यादा रोज लग रही हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने इसे दूसरी दुनिया से कनेक्ट करते हुए लिखा कि ये कौन सा पैरेलल यूनिवर्स है, जहां राजेश खन्ना और ऐश्वर्या राय एक साथ दिख रही हैं.
1997 में रिलीज हुई फिल्म टाइटैनिक की कहानी जेम्स कैमरन ने लिखी थी और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया था. ये एक एपिक रोमांटिक फिल्म थी. रिलीज होने के बाद फिल्म को काफी सराहना मिली. इस फिल्म ने कमाई में 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार किया था, जिसके बाद ये बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म ने 11 एकेडमी अवॉर्ड जीते.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…