<
Categories: मनोरंजन

सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी के समारोह में Aishwarya Rai ने PM Narendra Modi के छूए पैर! धर्म और जाती को लेकर की बात

आज श्री सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐश्वर्या राय भी शामिल हुई. एक्ट्रेस ने इस दौरान धर्म और जाति को लेकर खुलकर बात की. इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. एक्ट्रेस के संस्कारों ने फैंस का दिल जीत लिया है.

आज आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साई बाबा (Sri Sathya Sai Baba) के जन्म शताब्दी के समारोह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ बॉलिवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) भी शामिल हुई. इस दौरान एक्ट्रेस नेधर्म और जाति को लेकर खुलकर बात की. इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दौरान पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. जिसे देख फैंस ने एक्ट्रेस की काफी तारीफ की और उनके संस्कारों को सहारा. पीएम मोदी संग ऐश्वर्या राय की मुलाकात का यह लम्हा हर किसी के लिए यादगार बन गया है.

सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी के समारोह में पहुंची ऐश्वर्या राय

सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी के समारोह में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने धर्म और जाति को लेकर अपनी राय रखी. एक्ट्रेस ने धर्म, जाति को लेकर कहा- सिर्फ एक ही जाति है, वो है मानवता की जाति. केवल एक ही धर्म है, वो है प्यार का धर्म. केवल एक ही भाषा है, वो है दिल की भाषा, और केवल एक ही ईश्वर है, जो हर जगह मौजूद है. ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी धन्यवाद कहा. उन्होंने बोला- मैं दिल से पीएम नरेंद्र मोदी जी काशुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि वो यहा आज हमारे साथ समारोह में शामिल हुए हैं. उन्होंने इस मौके की शोभा बढ़ाई है. 

ऐश्वर्या राय ने धर्म जाति को लेकर दी अपनी राय

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने आगे कहा- मैं आपके बुद्धिमान और प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. आपके यहां होना सत्य साई बाबा के जन्म समारोह को और भी पवित्र बना रहा है. यह उस संदेश की याद दिलाता है कि नेतृत्व सेवा ही इंसान की सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा है. ऐश्वर्या राय की स्पीच का यह वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ऐश्वर्या राय इस दौरान पीएम मोदी के पैस भी छूती नजर आ रही हैं, जिसे देख लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं.

श्री सत्य साईं बाबा की जन्म तिथि

बता दें, श्री सत्य साईं बाबा (Sri Sathya Sai Baba) का जन्म 23 नवंबर, 1926 को पुट्टपर्थी में सत्यनारायण राजू के रूप में हुआ था. वो अपनी दया, एकता और निस्वार्थ सेवा जैनी शिक्षाओं के कारण वो दुनियाभर में मशहूर हुए थे. श्री सत्य साईं बाबा का निधन 24 अप्रैल, 2011 को 84 साल की उम्र में हो गया था. आज के समय में दुनिया के करोड़ों लोग उन्हें एक महान आध्यात्मिक गुरु के रूप में याद करते हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST