<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान के गाने ‘सलाम-ए-इश्क’ पर ऐश्वर्या राय ने लगाए ठुमके, अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी ने दिया साथ

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने मुदित अडानी की शादी में सलमान खान के हिट गाने सलाम ए इश्क पर ठुमके लगाए. इस दौरान उनके साथ नीता अंबानी को भी देखा गया.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Dance: सोशल मीडिया पर एक वी़डियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या राय को उनके पति अभिषेक बच्चन, नीता अंबानी समेत तमाम लोगों के साथ डांस करते हुए देखा गया. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने मुदित अडानी की शादी में सलमान खान के हिट गाने सलाम ए इश्क पर ठुमके लगाए. ये गाना असल में फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ का है. इस मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे से मैचिंग कपड़ों में नजर आए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या गहरे नीले रंग के सूट सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अभिषेक बच्चन ने नीले रंग का बंदगला कुर्ता और साथ सफेद पैंट पहनी थी. नीता अंबानी ने आसमानी कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना था. वीडियो में कपल डांस फ्लोर पर खुशी के पल बिताते हुए दिख रहे हैं जबकि उनके आस-पास के मेहमान सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे हैं. ऐश्वर्या और अभिषेक को मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान ‘सलाम-ए-इश्क’ पर डांस करते देखा गया. फैंस ऐश्वर्या को काफी समय बाद देख कर काफी खुश हुए. 

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में हुई थीं शामिल

इससे पहले ऐश्वर्या और अभिषेक क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक की शादी में शामिल हुए थे. उनकी शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में हुई थे. ये कपल फिल्म इंडस्ट्री से शादी में पहुंचने वाले पहले मेहमानों में से एक था. इस इवेंट के लिए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने गोल्डन और क्रीम कलर के मैचिंग कपड़े पहने थे. 

तलाक की अफवाहें

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 2007 में शादी की थी. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है. बीते साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन के दौरान कपल को अकेले-अकेले देखा गया. इसके कारण उनके तलाक की चर्चाओं से बाजार गर्म रहा. हालांकि बाद में कपल ने कई बार साथ में पब्लिक में दिखकर इन अटकलों को खारिज कर दिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST