<

Akshara Singh: 10 जगह मुंह मारता है… अक्षरा सिंह ने उगला पवन सिंह के खिलाफ जहर! भड़कीं खेसारी पर भी

Akshara Singh News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पावर स्टार पवन सिंह के खिलाफ एक बार फिर से जहर उगला है और उनके बारे में कई बाते कही. इसके अलावा अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव पर भी भड़की है.

Akshara Singh-Pawan Singh: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर के चर्चे पूरी  भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. कई साल तक दोनों ने एकदूसरे को डेट किया है, लेकिन बाद में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में होने के बाद भी अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली थी, जिसके बाद अक्षरा सिंह का दिल टूट गया था और उन्होने पवन सिंह से दूरी बना ली थी. ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने कई पवन सिंह को लेकर नराजगी जताई है और कई बार उन्हें लेकर बड़े बयान दिए हैं. इतने सालों बाद भी आज भी दोनों का नाम साथ जोड़ा जाता है. हाल ही में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने पावर स्टार पवन सिंह के खिलाफ जहर उगला है और कहा है कि ‘क्या उसका सड़ा हुआ नाम जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा?’

पवन सिंह के साथ नाम जोड़ने पर भड़की अक्षरा सिंह

दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह सिद्धार्थ खन्ना के पोडकास्ट पर पहुंची वहां उन्हें अपनी लाइफ को लेकर काफी बात की उन्हें पास्ट लाइफ का भी इस पोडकास्ट में जिक्र किया. अक्षरा सिंह ने एक्स बॉफ्रेंड रहे पवन सिंह   (Pawan Singh) के साथ उनका नाम अभी भी जोड़े जाने वाले सवाल पर जबाव देते हुए कहा-  रिश्ता दो लोगों का था, मगर कठघरे में हमेशा उन्हें खड़ा किया गया और उन पर आरोप लगाए गए, बल्कि दूसरा बेफिक्र से जिंदगी जी रहा है.  हर इंटरव्यू में उन्हें वही पुराना अध्याय खोलने को कहा जाता है। अक्षरा सिंह ने साफ बोला कि अब वह अतीत से बाहर निकल चुकी हैं। उनका मानना है कि किसी भी महिला को अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने का अधिकार है। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने किया अक्षरा सिंह को फोन

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने सिद्धार्थ खन्ना (Siddharth Khanna) के पोडकास्ट पर खुलासा किया कि पवन से परेशान होकर उनकी पत्नी ज्योती सिंह (Jyoti Singh) ने उन्हें फोन किया था और वो बहुत रोई और काफी परेशान थीं।’ अक्षरा के मुताबिक ज्योंति सिंह से बातचीत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। हालांकि उन्होंने अक्षरा सिंह ने किसी भी निजी बात का खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना जरूर कहा कि सच्चाई सिर्फ वही जानते हैं जो उस दौर से गुजर रहा हो. अक्षरा सिंह ने बताया कि उन पर आरोप लगे थे कि  उन्होंने पवन सिंह का घर तोड़ा. वो ज्योति सिंह को पवन सिंह के खिलाफ भड़काती थीं.  लेकिन इस पोडक्साट में अक्षरा ने कहानी का दूसरा पहलू बताया है और कहा कि सबसे पहले मैं इस बात को क्लियर कर देना चाहती हूं कि जैसे ही उन्होंने (ज्योति सिंह) कदम रखा था, तो मैं तुरंत हाथ जोड़कर साइड हो गई थी. मैं उस तरह की महिला नहीं हूँ, जो इन चीजों को एंटरटेन करेगी.

पवन सिंह के बाद खेसारी लाल पर भड़की अक्षरा सिंह

सिद्धार्थ खन्ना (Siddharth Khanna) के पॉडकास्ट पवन सिंह के बाद अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और  काजल राघवानी के 5 साल तक चले कथित अफेयर को लेकर भी बात की है. अक्षरा ने खुलासा किया कि ब्रेकअप ते बाद खेसारी के फैंस ने सोशल मीडिया पर काजल राघवानी को खूब परेशान किया है, जिसके बाद काजल ने भी उन्हें फोन करके उनसे मदद मांगी थी, उस दौरान अक्षरा के भी खेसारी के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, वो अब बड़े आदमी हो गए हैं और उनमें घमंड आ गया है. एक्ट्रेस ने कहा कि “हां बेचारी, उनका फोन आया था मेरे पास, उनके ऊपर अभद्र गाने बने और उनके साथ एक स्टेज शो में भी बदसलूकी हुई. उस दौरान मैंने उनकी बात सुनी और शायद मैंने कहीं न कहीं उनका मनोबल भी बढ़ाया. मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उनका साथ देने लिए खड़ी हो गई थी, लेकिन मैंने कहीं कुछ अच्छा कहा होगा

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST