होम / Akshara Singh New Song आरा जानी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

Akshara Singh New Song आरा जानी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

Prachi • LAST UPDATED : December 18, 2021, 4:15 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Akshara Singh New Song: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। वह हर जगह छाई हुई हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आज अक्षरा का नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) रिलीज हो गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। अक्षरा के इस गाने का नाम आरा जानी है।

जिसमें वह ग्लैमरस अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने गाना शेयर करते हुए लिखा- आरा जानी गाना (Ara Jaani Song) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। जाइए देखिए और अपना प्यार दीजिए।  दरअसल आरा जानी गाने को अक्षरा ने खुद गाया है। साथ ही ये उन्हीं पर फिल्माया गया है। गाने के रिलिक्स विष्णु विशेष ने लिखे हैं, म्यूजिक रौशन ने दिया है और गाने को आरडी राम देवन ने कोरियोग्राफ किया है।

(Akshara Singh New Song) गाने को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

वहीं अक्षरा के इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। अब तक इस गाने को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस भी अक्षरा के पोस्ट पर कमेंट करके गाने की तारीफ कर रहे हैं। वह उनके पुराने गानों की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में बादशाह ने अपनी सुपरहिट गाने पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया है।

जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को बादशाह, खेसारी लाल यादव और रिनी चंद्रा ने मिलकर गाया है। इस गाने में खेसारी लाल और बादशाह के साथ अक्षरा सिंह नजर आईं हैं। अक्षरा को इस गाने में देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं हाल ही मेें अक्षरा सिंह को साल 2021 की बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन आॅफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Read More: The Kapil Sharma Show में अक्षय कुमार ने मामा गोविंदा को लेकर बनाया कृष्णा का मजाक, कहा- ‘मामा से पंगा…’

Read More: Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar राखी सावंत के पति रितेश पांडे हुए घर से बेघर!

Read More: Runway 34 Wrap Up अजय देवगन ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Read More: Alia Bhatt की पूल में मस्ती करते हुए दोस्तों के साथ फोटो हुई वायरल

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.