बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक घटना को लोगों के साथ शेयर किया. उन्होंने उस समय की घटना लोगों के साथ शेयर की जब वे जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना के साथ काम कर रही थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन
Vidya Balan: एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में सलाम-ए-इश्क के सेट से एक मजेदार घटना को याद करते हुए लोगों के साथ शेयर किया था. बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन, जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना के साथ ही सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कई एक्टर्स नजर आए थे. उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें अपने डर के कारण जॉन अब्राहम से मदद मांगनी पड़ी थी. उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना के डर के कारण उन्होंने उनके साथ फिल्म करने से इनकार कर दिया था लेकिन एक सेट पर उन्हें अक्षय खन्ना का सामना करना पड़ा.
विद्या बालन ने बताया था कि उन्हें अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी. किसी कारण वे स्क्रिप्ट से जुड़ नहीं सकीं और उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के लिए फोन नहीं उठाया था और उन्हें फिल्म के बारे में नहीं बताया. विद्या ने कहा कि उन्होंने अपने मैनेजर से डायरेक्टर को इस बारे में बताने के लिए कहा था.
विद्या बालन ने उन्हें बताया कि सलाम-ए-इश्क के सेट पर विद्या की मुलाकात अक्षय खन्ना से हुई. इस दौरान अक्षय ने कहा, ‘तुमने मुझे ये क्यों नहीं बताया कि तुम उस फिल्म में काम नहीं करना चाहतीं.’ इसके बाद एक्ट्रेस जॉन अब्राम के पास गईं और उन्होंने मदद मांगते हुए कहा, ‘क्या तुम मुझे बचा सकते हो’ उन्होंने बताया कि मदद मांगने की वजह ये थी कि एक्ट्रेस उन दिनों इंडस्ट्री में नई थीं और किसी को कोई चोट नहीं पहुंचाना चाहती थीं.
उन्होंने बताया कि वे ऐसा महसूस नहीं कराना चाहती थीं कि वे उनके साथ फिल्म करने से मना कर रही हैं. लेकिन मुझे इस चीज का बाद में एहसास हुआ कि अक्षय मेरी टांग खींच रहे थे. बता दें कि निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम एक इश्क एक रोमांटिक ड्रामा है. इसमें एक साथ 6 लव स्टोरी दिखाई गई हैं. फिल्म में लोगों के बीच जिंदगी के उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…