<
Categories: मनोरंजन

न शब्द समझ आए न मतलब, फिर भी हिट है ‘धुरंधर’ का Fa9la गाना, अक्षय खन्ना के ट्रैक का अर्थ क्या जानते हैं आप?

Dhurandhar Viral Song Fa9la: 'धुरंधर' की कहानी से ज्यादा चर्चे इस वक्त अक्षय खन्ना के गाने Fa9la के हो रहे हैं. लोग बार-बार इस गाने को सुन रहे हैं, हालांकि इसके शब्द और मतलब किसी को समझ नहीं आ रहे हैं.

Dhurandhar Viral Song: आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ के साथ ही ग्लोबल लेवल पर धमाल मचा रही है. 5 दिसंबर को थिएटर्स में उतरते ही इस फिल्म ने न सिर्फ तगड़ी कमाई शुरू कर दी, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया. फिल्म में जहां रणवीर सिंह की चर्चा थी, वहीं अक्षय खन्ना अपने दमदार किरदार ‘रहमान डकैत’ से सब पर भारी पड़ गए. उनकी एंट्री वाला एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अरबी गाने ‘Fa9la’ पर धांसू अंदाज में थिरकते नज़र आते हैं.

यह गाना इस वक्त हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है. ‘धुरंधर’ में जैसे ही अक्षय खन्ना की दबंग मौजूदगी दिखाई देती है, उसी पल बैकग्राउंड में शुरू हो जाता है ताकतवर अरबी रैप Fa9la. इसका धमाकेदार बीट पैटर्न, गहरी बेस और हाई एनर्जी vibe दर्शकों को तुरंत अपनी ओर खींच लेती है. डायलॉग की जरूरत पड़े बिना ही यह ट्रैक उनके किरदार को ओवरपावरिंग और आइकॉनिक बना देता है. इसलिए कई दर्शक इसे अक्षय खन्ना के शानदार कमबैक का परफेक्ट मोमेंट भी बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है ‘Fa9la’

बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपेराची और डैफी ने इस गाने को आवाज दी है. यह ट्रैक बहरीनी अरबी बोली में तैयार किया गया है. ये बॉलीवुड की जनता के लिए काफी नया है, जिसे वह काफी पसंद कर रहे हैं. गाने के मतलब की बात करें तो, Fa9la शब्द का मतलब होता है मस्ती का समय, पार्टी या धमाल. इस रैप की अरबी वाइब ने इसे सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बनाया हुआ है. गाने के लीरिक्स कुछ इस प्रकार है:

याखी दूस दूस उहंदी खोश फासला.
याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रकसा.
3इंदी लक रकसा कविया या अल-हबीब.
इस्महा सबूहा खतभा नसीब. मिद यदक जिन्क ब्ताउतिहा कफ.
वा हेज जित्फिक 7ईल खल्लिक शदीद.

अब इस अरबी रैप गाने का मतलब भले किसी को समझ नहीं आ रहा है, लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने पर वीडियो बना रहे हैं और अपनी फोटोज और पोस्ट के साथ अक्षय खन्ना के इस गाने को लगा रहे हैं. चलिए हम आपके इ अरबी शब्दों का मतलब बताते हैं.

गाने का अर्थ कुछ इस तरह है:

भाई जोर से नाचो.. मैं मस्ती करने के मूड में हूं.
भाई हटो जरा… ईश्वर की कसम, चलो एक शानदार डांस करते हैं.
मेरे दोस्त, मेरे पास तुम्हारे लिए एक बेहतरीन डांस स्टेप है

इसका नाम सबूहा है, किस्मत ने इसे तुम्हारे लिए बनाया है.
अपना हाथ ऊपर उठाओ और ताल से ताल मिलाओ.
अपने कंधों को जोरों से हिलाओ और मजबूती के साथ बने रहो.

Sweety Gaur

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST