धुरंधर में एक्टिंग के बाद हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है. हालांकि वे अपनी इस फिल्म के बाद दृश्यम 3 के लिए विवादों में घिर गए हैं. प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उन पर अग्रीमेंट के बाद भी फिल्म छोड़ने का आरोप लगाया है.
Akshaye Khanna: फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार को काफी पसंद किया गया. लोग उनकी बढ़-चढ़कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. खासकर उनके एंट्री सॉन्ग की. वे रहमान डकैत की तारीफें सुनते नहीं थक रहे होंगे. वे इस किरदार के टशन से निकल पाते, उससे पहले ही वे कानूनी दावपेंचों में फंस गए हैं. दरअसल, फिल्म दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी दी है.
दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अपने इंटरव्यू में कहा कि अक्षय खन्ना के दिमाग पर शोहरत चढ़ गई है. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार को लगता है कि वे सुपरस्टार बन गए हैं. इसके कारण जयदीप अहलावत को ये रोल दिया गया. इसके कारण विवाद खड़ा हो गया है.
बता दें कि कुमार मंगत पाठक ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना ने पूरी अग्रीमेंट साइन करके भी दृश्यम 3 का रोल छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था. उनसे कई बार बातचीत कर उनकी फीस तय हुई थी. उन्होंने जिद की कि वे इस फिल्म में विग पहनना चाहते हैं. इस पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा कि ये टीक नहीं लगेगा. इससे कहानी की निरंतरता में समस्या आएगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्षय खन्ना को समझाया कि ये फिल्म दृश्यम का सीक्वल है. ऐसे में इस तरह एक भाग में विग पहनना ठीक नहीं रहेगा.
उन्होंने उनकी बात समझी और अपनी विग पहनने की मांग छोड़ दी. लेकिन उनके कुछ चापलूसों ने कहा कि वे विग पहनने से स्मार्ट लगेंगे इसलिए उन्हें पहननी चाहिए. इसके कारण वे एक बार फिर विग पहनने वाली बात पर अड़ गए. अभिषेक मान गए और इस बारे में उनसे बात करने को तैयार भी हो गए. इसके बाद अक्षय खन्ना ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.
प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा कि एक दौर था जब अक्षय खन्ना 3-4 सालों से घर पर बैठे थे. उनके पास कोई काम नहीं था. तब उन्होंने उन्हें काम दिया. एक समय वे कुछ भी नहीं थे. इस दौरान साल 2019 में उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ ‘सेक्शन 375’ बनाई थी. तब कई लोगों ने उनके गैर-पेशेवर रवैये के कारण सलाह दी थी कि हम उनके साथ काम न करें. इसी फिल्म से उन्हें पहचान मिली. बाद में मैंने 2022 में उन्हें ‘दृश्यम 2’ में साइन किया. इसके बाद ही उन्हें कई बड़े ऑफर मिले.
Unnati Hooda:पहला गेम गंवाने के बाद उन्नति ने खुद को संभाला और पूरे फोकस के…
Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…
Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…
Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके…
Oil Prices Impact: ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से…