<
Categories: मनोरंजन

नुकीले नाखून और शरीर पर बाल, अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान; अभिनेता का दिखा अनोखा अंदाज

Allu Arjun Movie: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान हो गया है, जिसका पहले नाम AA22xA6 था. मेकर्स ने अभिनेता के बर्थडे पर ये घोषणा की है.

एटली द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म का शीर्षक आखिरकार रिलीज हो गया है. अभिनेता के 43वें जन्मदिन पर फिल्म के नए पोस्टर और टाइटल को रिवील किया गया है.

क्या है फिल्म का नाम?

आधिकारिक पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का नाम AA22xA6 की जगह अब ‘राका’ होगा. इसके कैप्शन में लिखा है, ‘सीमाओं से परे एक दर्शन के लिए तैयार हो जाइए.’

पोस्टर में क्या दिखा?

टाइटल के साथ मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है. इसमें अल्लू अर्जुन का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है. अभिनेता के नाखून नुकीले और शरीर पर बाल हैं, जो दिखा रहा है कि वो किसी जानवर के रूप में नजर आएंगे. साथ ही पोस्टर में दिखा कि अभिनेता के सिर पर बाल नहीं हैं. उनकी एक आंख दिख रही है, जो बहुत कुछ कहती नजर आ रही है. टाइटल और एक्टर का लुक देखकर लग रहा है कि भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसा होने वाला जो कभी नहीं हुआ है. ऐसा कॉन्सेप्ट अभी तक हॉलीवुड में देखन को मिला है, जैसे वोल्वरिन आदि. एक कार्यक्रम में निर्देशक एटली ने बताया था कि फिल्म को आकार देने के लिए टीम अथक परिश्रम कर रही है और रातों की नींद हराम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना का पैमाना ऐसा होगा जिससे दर्शक पूरी तरह से उसमें डूब सकें.

निर्माताओं ने दी थी जानकारी

बीते दिन 7 अप्रैल को फिल्म के निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया किया था. जिसमें नुकीले पंजे और एक खुरदुरा, लगभग अलौकिक सा दिखने वाला रूप था. हालांकि इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था. साथ ही जानकारी दी गई थी कि आज यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा. 

फिल्म के बारे में 

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार एक साथ नजर आएंगे. साथ ही दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी. खबरों के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदानाजान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले मामता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:45:02 IST

Optical Illusion Test: इस तस्वीर में पहले क्या दिखा-टोपी पहने लड़की या खोपड़ी? आपका जवाब बताएगा आपका सबसे बड़ा डर

Optical Illusion: आज हम आपके एक ऐसा चैलेंज लेकर आए है, जिसमें आपको इस तस्वीर…

Last Updated: April 8, 2026 12:42:31 IST

JEE Success Story: सोशल मीडिया से दूरी, पढ़ाई पर फोकस, रिवीजन की ऐसी तकनीक, जेईई मेंस में किया टॉप

JEE Success Story: अगर किसी काम को पूरी सिद्दत के साथ किया जाए, तो उसे…

Last Updated: April 8, 2026 12:39:49 IST

कोलकाता पोर्ट सीट पर बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार? छठी लिस्ट जारी कर सबको चौंकाया

BJP Kolkata Port Seat Candidate: पार्टी ने कोलकाता पोर्ट सीट के लिए युवा नेता राकेश सिंह…

Last Updated: April 8, 2026 12:39:49 IST

₹10 की मेथी बनाम ₹600 की मेथी, भारतीय सब्जी की कीमत को लेकर इंटरनेट पर मचा तहलका, नेटिजंस में छिड़ी बहस

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो…

Last Updated: April 8, 2026 12:14:34 IST