2001 में रिलीज हुई फिल्म 'नायक' ने अनिल कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी. फिल्म की सफलता के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए अनिल कपूर से कई राजनीतिक दलों ने संपर्क करने की कोशिश की थी.
अनिल कपूर
2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘नायक’ ने अनिल कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे आदर्श नेता की छवि प्रस्तुत की थी, जो जनता की परेशानियों को समझता है, उन्हें दूर करने की कोशिश करता है.
फिल्म में उन्होंने शिवाजी राव का किरदार निभाया, जो एक टीवी पत्रकार होते हैं और परिस्थितिवश उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री चुना जाता है. वो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ता है. इस कल्ट क्लासिक फिल्म ने उन्हें यूथ आइकॉन बना दिया था.
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अनिल को कई राजनीतिक दलों ने संपर्क किया, लेकिन उन्होंने सभी प्रस्तावों को साफ इनकार कर दिया.
हाल ही में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘नायक’ रिलीज होने के बाद कुछ राजनीतिक पार्टियों ने उनसे सीधे या किसी के जरिए संपर्क साधा. अनिल ने कहा, “मुझे अप्रोच किया गया था, लेकिन मैंने शुरुआत में ही बात को जड़ से खत्म कर दिया. ऐसी पेशकशें सीधे नहीं आतीं, बल्कि मध्यस्थों के जरिए होती हैं.” उन्होंने किसी खास पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन स्पष्ट किया कि उन्हें लगा कि राजनीति में वे अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाएंगे.
अनिल कपूर ने अपनी पसंद को लेकर बेबाकी से बात की. उन्होंने कहा कि वे जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी लगन और प्रतिबद्धता दिखाते हैं. राजनीति में उन्हें उतनी ईमानदारी से योगदान न दे पाने का डर था. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि फिल्मों की तरह इसमें मैं अपना पूरा समय दे पाता.” यह फैसला उन्होंने फिल्म के रोल निभाते हुए ही ले लिया था, क्योंकि ‘नायक’ का किरदार इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भी नेता मानने लगे थे.
फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, और निर्देशक शंकर के विजन ने इसे क्लासिक बना दिया. अनिल का यह खुलासा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ के प्रमोशन के दौरान आया, जहां वे फिर से एक सशक्त भूमिका में नजर आएंगे.
अनिल ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (2008) की सफलता के बाद भी संयुक्त राष्ट्र (UN) से ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव ठुकराने की बात कही. अनिल ने कहा, “जब आप चर्चा में होते हैं, तो हर संगठन आपसे जुड़ना चाहता है, लेकिन मैंने वही चुना जो मेरे अभिनय करियर को मजबूत बनाए.”
अनिल कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लम्हे’, ‘परिंदा’ से लेकर हाल की ‘फाइटर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…
Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…
RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…