<
Categories: मनोरंजन

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की कमाई में गिरावट, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा मर्दानी 3, बॉर्डर 2 और तू या मैं का हाल?

ओ रोमियो बड़े पर्दे पर ठीक प्रदर्शन कर रही है. वहीं तू या मैं फिल्म की हालत खराब हो रखी है. तू या मैं रिलीजिंग के 4 दिन बाद भी अब तक 4 करोड़ रुपए तक की कमाई नहीं कर पाई है.

Box Office Collection: इन दिनों 4 बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में मौजूद हैं. सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ओ रोमियो, बॉर्डरमर्दानी 3 और तू या मैं फिल्में देखी जा सकती हैं. ऐसे में ये सभी फिल्में कमाई के मामले में एक दूसरे के लिए मुसीबत बन रही हैं. बीते दिन शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की. ये कमाई रविवार को हुई नौ करोड़ से लगभग 50 फीसदी कम है. वहीं रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने सोमवार को लगभग 50 लाख रुपए की कमाई की. सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने सोमवार को 60 लाख रुपए की कमाई की. वहीं शनाया कपूर स्टारर फिल्म तू या मैं ने सोमवार को 0.43 करोड़ रुपए की कमाई की.

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ रुपये कमाए. ये तीसरे दिन यानी रविवार को हुई 9 करोड़ रुपये की कमाई से लगभग 50 फीसदी कम रहा. फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 8.5 करोड़ रुपए की कमाई की. कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 34.9 करोड़ रुपए पहुंच गई है.

फिल्म तू या मैं का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म तू या मैं ने सोमवार को 43 लाख रुपए कमाए. इसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 3.28 करोड़ रुपए की हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपए कमाए थे. दूसरे दिन 1.45 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 80 लाख कमाए थे. 

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने तीसरे सोमवार को 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. ये कमाई पिछले सोमवार के मुकाबले लगभग 15 फीसदी कम रही. इसके बाद फिल्म की तीसरे सप्ताह की कमाई नेट 3.95 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं फिल्म ने रिलीजिंग के बाद अब तक लगभग 45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

बॉर्डर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल स्टारर बॉर्डर 3 फिल्म ने सोमवार को लगभग 60 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. सोमवार की कमाई मिलाकर फिल्म ने लगभग 322.45 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई  रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को की थी, जब 59 करोड़ रुपए अपने खाते में लिए थे. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST