Kisaan Bahuriya: अंजना सिंह की आगामी भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर इन दिनों ट्रेंड कर रहा है. फिल्म की कहानी की झलक दर्शकों का दिल जीत रही है. इसमें अंजना सिंह खेती करती दिखाई दे रही हैं.
अंजना सिंह की फिल्म 'किसान बहुरिया'
Anjana Singh Movie Kisaan Bahuriya: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘किसान बहुरिया’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ, जो अब बवाल मचा रहा है. फिल्म में एक्ट्रेस अपने पति की मानसिक हालत देखकर बेबस हो जाती हैं. फिर वह खुद खेती-किसानी करने का ठानती हैं. फिल्म में अंजना सिंह का यही अंदाज दर्शकों को प्रभावित कर रहा है. जानें कब रिलीज होगी फिल्म.
फिल्म ‘किसान बहुरिया’ के ट्रेलर रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस ट्रेलर पर अभी तक सात दिनों में 2 मिलियन के करीब व्यूज आ चुके हैं. वहीं 10 हजार के पार लाइक्स हो गए हैं. फिल्म के ट्रेलर को देख दर्शक काफी खुश हो रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘ऐसी भोजपुरिया फिल्म ही समाज में परिवर्तन लाएगी. यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए सभी युवाओं को.’ वहीं एक यूजर ने बोला, ‘दिल को छू गई इसकी कहानी.’ इसके अलावा कई लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें प्रशांत सिंह ने मानसिक रोगी का किरदार निभाया है, जिनकी हालत देखकर उनसे कोई शादी नहीं करना चाहता है. लेकिन फिर अच्छी किस्मत के चलते उनकी शादी हो जाती है. उनकी दुल्हन का किरदार अंजना सिंह ने निभाया है. इसके बाद ससुराल में आने पर नई नवेली बहू को उसकी देवरानी परेशान करती है और खूब काम करवाती है. धीरे-धीरे नई बहू खेती-किसानी करके अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करती है. फिर सबकुछ बदलने लगता है. ये कहानी लोगों को प्रेरित कर रही है.
‘किसान बहुरिया’ फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. वहीं, इसे संदीप सिंह द्वारा निर्मित किया गया है. फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है, तो इसमें संगीत ओम झा ने दिया है.
यह फिल्म B4U भोजपुरी चैनल पर रिलीज होने जा रही है. दर्शक ‘किसान बहुरिया’ फिल्म को 14 मार्च, शनिवार शाम 6:30 बजे और 15 मार्च, रविवार सुबह 9:30 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर देख सकेंगे. फिल्म का ट्रेलर देख लग रहा है कि फिल्म शानदार होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…