New Bhojpuri Holi Song 2026: होली के मौके को मजेदार बनाने के लिए अंतरा सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘बलम के पिचकारी’ रिलीज हो गया है. गाने के बोल और म्यूजिक बेहद धमाकेदार है, जो होली की वाइब सेट कर देने वाला है
अंतरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलम के पिचकारी’
Antra Singh New Bhojpuri Song: होली के त्योहार को और भी ज्यादा कलरफुल और मजेदार बनाने के लिए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से बैक टू बैक धमाकेदार होली सॉन्ग रिलीज किए जा रहे हैं. खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के बाद अब में अंतरा सिंह का भी नया भोजपुरी सॉन्ग ‘बलम के पिचकारी’ आउट हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और लोगों की पसंदीदा होली म्यूजिक प्लेलिस्ट में भी शामिल हो गया है.
अंतरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलम के पिचकारी’ antrapriyankavevo के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गाया है. गाने के वीडियो में चारों तरफ होली का महौल नजर आ रहा है और इस दौरान गुलाल के रंग में रंगी अंतरा सिंह दिख रही हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो में देसी और मॉडर्न का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. भोजपुरी गाना ‘बलम के पिचकारी’ में एक्टर-एक्ट्रेस का रोमांटिक और शरारती अंदाज दिख रहा है, जो होली के महौल को मजेदार बनाने वाला है. रंगो में रंगी एक्ट्रेस बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं. वहीं उनका जबरदस्त देसी अंदाज़ और हॉट डांस मूव्स फैंस को क्रेजी बना रहे हैं. गाने के लिरिक्स बेहद जबरदस्त हैं और म्यूजिक धमाकेदार है. होली पर धूम मचाने के लिए आप इस गाने को अभी अपनी होली प्लेलिस्ट में एड कर सकते हैं.
बता दें कि गाना ‘बलम के पिचकारी को अंतरा सिंह ने ठेठ भोजपुरिया बोली और देसी अंदाज में गाया है, जिसकी वजह से यह गाना अब यूपी-बिहार में धूम मचा रहा है. फैंस गाने को बार-बार सुन रहे हैं. गाने के लिरिक्स महेश परदेशी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक अंजानी सिंह ने दिया है. वही वीडियो डायरेक्टर आशीष कुमार है और गाने के प्रोड्यूसर राकेश कुमार जी है.
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…
महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…
UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…