आशिकी गर्ल यानी अनु अग्रवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे 'चलो इश्क लड़ाएं' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इसके कारण कोई उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहा है, तो कोई ट्रोल कर रहा है.
आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल
Anu Agarwal Viral Video: आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से लाखों दर्शकों का दिल जीता था. अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बार उनकी चर्चा का विषय कोई फिल्म या कोई अवॉर्ड नहीं बल्कि उनका डांस है. दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गोविंदा और रानी मुखर्जी के गाने ‘चलो इश्क लड़ाएं’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस अनु अगरवाल किसी इवेंट में थीं और वहां पर उन्होंने फुल ऑन एनर्जी के साथ डांस किया. उनके फैंस उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं उन्हें अपने अजीबोगरीब तरीके के डांस के कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है. इवेंट में मौजूद लोगों ने अनु की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की है. उनके डांस पर मीम्स बन रहे हैं.
उनके डांस के पोस्ट को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इवेंट में ये कैसा बिहेवियर है? वहीं उन्होंने अनु के जोश की तारीफ करते हुए लिखा कि 57 साल की उम्र में भी आशिकी गर्ल का जोश देखा. वहीं एक और अकाउंट से उनकी पोस्टट शेयर करते हुए लिखा, ‘आशिकी फिल्म के 35 साल बाद अनु अग्रवाल का डांस वीडियो’
अलग-अलग पेज पर शेयर की गई वीडियोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘उसने पहले अपनी खूबसूरती खो दी थी और अब आत्म सम्मान भी’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं मानता हूं कि पहले वो जितनी खूबसूरत थी, अब वो नहीं है. लेकिन but परन्तु उसकी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी. एक पोस्ट में यूजर ने लिखा कि कम से कम अपनी जिंदगी में इंजॉय तो कर रही है और बड़ी बात वो खुश तो है.
1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल को आशिकी गर्ल का टैग मिला. उन्होंने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की, जिसने फैंस का दिल जीता. अनु अग्रवाल की मासूमियत फैंस को काफी पसंद आई थी. फिल्म में वे राहुल रॉय और दीपक तिजोरी के साथ नजर आई थीं.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…