<
Categories: मनोरंजन

दोस्त के जाने के बाद भी निभा रहे हर फर्ज, सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे अनुपम खेर

Anupam Kher and vanshika video:  हाल ही में दिग्गज अभिनेता 'अनुपम खेर' ने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे सतीश कौशिक की बेटी 'वंशिका' के स्कूल कार्यक्रम में एक अभिभावक की तरह शामिल हुए थे.

Satish Kaushik Daughter: दिग्गज अभिनेता ‘अनुपम खेर’ अपने दिवंगत दोस्त ‘सतीश कौशिक’ के परिवार के साथ आज भी उतना ही जुड़ाव रखते हैं. दोनों के बीच कई सालों की गहरी दोस्ती थी और सतीश कौशिक के निधन के बाद भी अनूपम खेर लगातार उनके परिवार का साथ दे रहे हैं.हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पल साझा किया.

उन्होंने बताया कि वे सतीश कौशिक की बेटी ‘वंशिका’ के स्कूल कार्यक्रम में एक अभिभावक की तरह शामिल हुए थे. इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया और कई लोगों ने उनकी दोस्ती की खूब सराहना की.

वंशिका के स्कूल नाटक में पहुंचे अनुपम खेर

9 मार्च को अनुपम खेर वंशिका के स्कूल पहुंचे, जहां वह एक ‘नुक्कड़ नाटक’में हिस्सा ले रही थीं. वंशिका को मंच पर अभिनय करते देख अनूपम खेर को अपने पुराने दिन याद आ गए, जब वे और सतीश कौशिक दिल्ली में साथ-साथ स्ट्रीट प्ले किया करते थे.अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वंशिका को मंच पर अभिनय करते देख उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने उसकी मेहनत और प्रतिभा की भी तारीफ की. साथ ही स्कूल की भी सराहना की, जिसने इस कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छे तरीके से किया.उन्होंने एक छोटा वीडियो भी पोस्ट  किया, जिसमें वे कहते नजर आए कि वे वंशिका का नाटक देखने स्कूल आए थे और उसने बहुत शानदार प्रदर्शन किया.

लोगों ने की अनुपम खेर की तारीफ

इस भावुक पल को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनूपम खेर की सराहना की. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी दोस्ती हर किसी को नसीब नहीं होती. कुछ लोगों ने कहा कि सतीश कौशिक की बेटी के लिए उनका साथ बहुत खास और प्रेरणादायक है.कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि वंशिका खुशकिस्मत हैं कि उनके जीवन में अनुपम खेर जैसे इंसान का साथ है.

2023 में हुआ था सतीश कौशिक का निधन

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक ‘सतीश कौशिक’ का मार्च 2023 में गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उस समय उनकी उम्र 66 साल थी.अपने लंबे फिल्मी करियर में सतीश कौशिक ने कई यादगार फिल्मों में काम किया. उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘जाने भी दो यारो, मिस्टर इंडिया, साजन चले ससुराल, राम लखन, दीवाना मस्ताना, उड़ता पंजाब और कागज’ शामिल हैं.सिर्फ अभिनय ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया. उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में ‘तेरे नाम’ और ”मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

दोस्ती की मिसाल बने अनुपम खेर

सतीश कौशिक और अनूपम खेर की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी. अनूपम खेर आज भी उनके परिवार का पूरा साथ निभा रहे हैं. कुछ समय पहले उन्हें ‘राज कपूर अवॉर्ड’ के साथ 10 लाख रुपये की राशि मिली थी, जिसे उन्होंने अपने एक्टिंग स्कूल में एक छात्र के लिए ‘सतीश कौशिक’ के नाम से स्कॉलरशिपके रूप में देने का फैसला किया था.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Punjab & Sind Bank Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो बैंक में अफसर बनने का मौका, 85000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…

Last Updated: April 1, 2026 08:38:36 IST

LPG Price Hike: कितने बढ़े LPG के दाम? गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…

Last Updated: April 1, 2026 08:10:51 IST

Gold Rate Today 1 April 2026: ईरान जंग में नरमी की उम्मीद से बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold Rate Today 1 April 2026: सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी रही…

Last Updated: April 1, 2026 08:06:16 IST

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने गुजरात को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, कूपर कॉनली बने हीरो

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को गुजरात…

Last Updated: April 1, 2026 08:00:49 IST

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? 1 या 2 अप्रैल को लेकर क्यों है भ्रम, पूजा का सही समय

Chaitra Purnima 2026 Date: पूर्णमासी कब की है? चैत्र पूर्णिमा 2026 की सही तिथि को…

Last Updated: April 1, 2026 07:47:37 IST

Haryana Board Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तैयारियां तेज, शुरू हो ये प्रोसेस

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं…

Last Updated: April 1, 2026 07:38:47 IST