<
Categories: मनोरंजन

कोमल रानी संग गोविंदा के रिश्ते पर अनुपम खेर ने भी तोड़ी चुप्पी, दी एक्टर को बड़ी सलाह; बोले, ‘पर्सनल लाइफ को…’

गोविंदा जबसे कोमल रानी को लेकर लालबागचा दर्शन करने गए हैं, तब से ही दोनों का रिश्ता सुर्ख़ियों में है. हाल ही में अनुपम खेर ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी है.

गोविंदा इन दिनों अपनी शादी से जुड़े विवादों और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफ़ेयर की अफ़वाहों की वजह से चर्चा में हैं. वेटेरन एक्टर अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी राय रखी है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में, अनुभवी एक्टर अनुपम खेर से गोविंदा और उनकी पर्सनल लाइफ़ को लेकर हो रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा कि एक एक्टर को अपनी पर्सनल लाइफ़ की बातों को अपने प्रोफ़ेशनल काम पर हावी नहीं होने देना चाहिए.

गोविंदा के काम की तारीफ

फरीदून शहरयार से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, “मुझे गोविंदा बहुत पसंद हैं. मुझे लगता है कि जिन बेहतरीन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया है, उनमें से एक वो भी हैं. मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं. इम्प्रोवाइज़ेशन, एक्टिंग, डांस; इन सबमें कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता.”

एक्टर ने आगे कहा, “लेकिन आपको अपनी पर्सनल लाइफ या अपनी आदतों को अपनी पूरी ज़िंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए.” बता दें कि हाल ही में गोविंदा को लालबागचा राजा में अपनी को-स्टार और कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पूजा करते हुए देखा गया. 

सुनीता और गोविंदा के रिश्ते में दरार बनकर आईं कोमल

लालबागचा के एक वीडियो में गोविंदा सफ़ेद कुर्ता-पायजामा पहने दिखे, जबकि कोमल रानी लाल और पीली साड़ी पहने नज़र आईं. पैपराज़ी को देखते ही एक्टर ने “गणपति बप्पा मोरया” कहकर उनका अभिवादन किया. वहीं कोमल ने फ़ोटोग्राफ़रों की ओर हाथ हिलाया. अनुपम खेर ने कहा, “मैं उनके बारे में कोई राय देने वाला कोई नहीं हूं. वे अपनी ज़िंदगी को बेहतर समझते हैं और उसे संभाल सकते हैं. मैंने उन्हें एक बार फ़ोन किया था और उन्होंने कहा कि वे मुझे वापस फ़ोन करेंगे. मैं उनसे कहना चाहता था, ‘यह भी गुज़र जाएगा.'”

गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के दर्शन की बात करें तो, दोनों का यह दौरा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले ही आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल पहुंचने के कुछ घंटों बाद हुआ. दर्शन के दौरान उन्हें भगवान गणेश की पूजा करते और आस-पास मौजूद लोगों से बातचीत करते देखा गया. गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर कुछ समय से अफ़वाहें चल रही हैं, खासकर उनके एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखने के बाद. इस साल की शुरुआत में जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया और उनकी तस्वीरें सामने आईं, तो दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST

MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:51 IST