Anupama Spoiler 12 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी दिन पर दिन और भी ज्यादा मजेदार होती जा रही है. आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा कीर्ति की घटियां सच्चाई सबके सामने लाने वाली हैं.
रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ अपकमिंग महा ट्विस्ट
Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ अपना धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से टीवी पर जमक तहलका मचा रहा है. मेकर्स शो को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं फेमस टीवी शो अनुपमा में अब तक आपने देखा कि कपिल को पता चलता है कि कीर्ति ने उसकी मां को धमकी दी है, जिसके बाद जैसे ही कीर्ति घर आती है वह उससे लडने लगता है, लेकिन पति की उची अवाज कीर्ति को पसंद नहीं आती और वो उसका सर फोड़ देती है. वही कीर्ति की वजह से कपिल का सब्र टूट जाता है और वो अपनी जान देने की कोशिश करता है. उसी समय अनुपमा वहां आ जाती है और उसे बचा लेती है. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी में महा ट्विस्ट आना वाल है, जो शो की कहानी को बदलने वाला है
स्टार प्लस पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि कपिल की मां का एक्सीडेंट हो जाएगा और यह सुनते ही कपिल को सदमा लग जाएगा. इस वजह से वो परिवार के सामने ही कीर्ति पर भड़क जाएगा. इसके बाद कीर्ति पूरे परिवार के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली है और बड़ा ड्रामा क्रिएट करने वाली है. कीर्ति की ऐसी हरकतें कपिल का पारा ओर भी ज्यादा हाई कर देंगी. वहीं कपिल गुस्से में कीर्ति को तलाक देने की बात तक बोल देने वाला है. वहीं पराग भी कपिल का साथ देगा और कीर्ति को कहेगा कि उसे अपने पति से अलग हो जाना चाहिए. वहीं वसुंधरा कपिल को ही गलत बताने वाली है. इस सारे ड्रामे के दौरान अनुपमा परिवार के बीच बोलने की कोशिश करेगी. अनुपमा कहने वाली है कि जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि प्रेरणा प्रेम को किस करने की कोशिश करती है, वहीं प्रेम प्रेरणा को उसकी हदों में रहने के लिए कहता है. दूसरी ओर अनुपमा के कहने पर कपिल अपने ही कमरे में कैमरा फिट कर देने वाला है. वहीं पराग से बात करने के बाद कीर्ति एक बार फिर से कपिल के साथ झगड़ करने वाली है. कीर्ति कपिल को बर्बाद करने का दावा करने वाली है. वहीं लड़ते लड़ते कीर्ति अपना सिर भी टबल लैम्प पर देकर मारने वाली है, ऐसा होते ही कपिल परिवार के पास पहुंचने वाला है और वहीं कीर्ति पूरे परिवार के सामने कपिल पर मारपीट के आरोप लगाने वाली है. लेकिन अनुपमा पूरे परिवार को वो वीडियो दिखाने वाली है, जिसमें कीर्ति अपना सिर फोड़ती दिखेगी. सारे परिवार को पता लगने वाला है कि कीर्ति कितनी बड़ी झूठी है.
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का…
Nirav Modi Petition: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है.…
Ram Navami Shayari Collection: राम नवमी 2026 के खास मौके पर अपनों को भेजें बेहतरीन…
Yograj Singh: योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर रविचंद्रन अश्विन के बयान पर कड़ी…
Devkinandan Thakur on LPG: देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है कि चूल्हे…
Chaitra Navratri 2026 Day 8: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की अष्टमी तिथि का…