<
Categories: देश

सिविल इंजीनियरिंग से मॉडलिंग तक का सफर, कौन हैं शुभम वैदकर? जो इंटरनेशनल लक्जरी ब्रांड्स के बने पहली पसंद

24 साल के शुभम वैदकर (Shubham Vaidkar) की कहानी से आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा (Inspiration) बन गई है जो बड़े सपने को देखने का हौसला रखते हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया है कड़ी मेहनत ही आपके काम आती है.

Civil Engineer to Armani Runway: मुंबई के 24 साल के शुभम वैदकर ने पुरानी सोच को तोड़ते हुए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री छोड़कर अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में अपनी जगह बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि पक्के इरादे और लगन से आप दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं. जहां, हाल ही में उन्होंने मिलान फैशन वीक में दिग्गज ब्रांड ‘जियोर्जियो अरमानी’ (Giorgio Armani) के लिए रैंप वॉक कर न सिर्फ अपली सफलता के सीढ़ियों पर पहुंचे बल्कि फैशन मानचित्र पर भारतीय प्रतिनिधित्व को एक नई पहचान दिलाने में बड़ा काम किया है. 

एक ठोस नींव से ग्लैमर की दुनिया तक

शुभम वैदकर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से तो बिल्कुल भी कम नहीं है. जहां, मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार (Middle Class Family) में जन्मे शुभम ने अपनी पढ़ाई सिविल इंजीनियरिंग में पूरी की. लेकिन, उस दौरान उनका सिविल इंजीनियरिंग के बजाय कुछ और करने के बारे में सोचा.  सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करते ही उन्होंने फैशन जगत की बारीकियों के बारे में ध्यान से समझने के लिए अपना पूरा जी-जान लगा दिया. 

मॉडलिंग से लेकर पेरिस फैशन तक का सफर

तो वहीं, मुंबई जैसे बड़े शहर में छोटे-मोटे असाइनमेंट और स्थानीय ब्रांड्स के लिए उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोशिश करने का बड़ा फैसला लिया. इसके अलावा पेरिस और मिलान जैसे फैशन हब में अपनी जगह बनाना बिल्कुभ भी आसान नहीं था. जिसको लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ‘शुरुआत में कई रिजेक्शन्स मिले, लेकिन मैंने हार नहीं मानी’, मुझे पता था कि भारतीय चेहरों की मांग बढ़ रही है, मुझे बस सही मौके का इंतज़ार था.’

आखिरकार शुभम वैद्यर की मेहनत लेकर आई रंग

तो वहीं, शुभम की मेहनत तब रंग लेकर लाई जब उन्हें जियोर्जियो अरमानी के लिए चुना गया. इतना ही नहीं, मिलान फैशन वीक के दौरान अरमानी के शो में वॉक करना किसी भी मॉडल के लिए सर्वोच्च उपलब्धि से कम नहीं माना जाता है. जिसपर उन्होंने कहा कि रनवे पर वॉक करते समय वे सिर्फ खुद का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे, बल्कि उन हजारों भारतीय युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जो लीक से हटकर कुछ अलग करने का सपना देखते हैं. 

शुभम ने युवाओं के लिए क्या दिया महत्वपूर्ण संदेश?

इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता को शेयर करते हुए बताया कि शिक्षा कभी बेकार नहीं जाती है. जिसपर उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने उन्हें दबाव में काम करना सिखाया, जो फैशन की तेज रफ्तार दुनिया में बेहद ही काम आया. और आज वे उन चुनिंदा भारतीय मॉडलों में से एक हैं जो अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड्स के लिए पहली पसंद बन गए हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST