Anupama Spoiler 18 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के चटपटे मजेदार ट्विस्ट दर्शकों को बेहद एंटरटेन कर रहे हैं. आज के आने वाले एपिसोड के महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि हसमुख के दोस्त रविंदर को होश आ जाएंगा और वो पूरा सच अनुपमा को बताएगा. वहीं गौतम पराग को बर्बाद करने के लिए नई चाल चलेगा.
रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ अपकमिंग महाट्विस्ट
Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं. वहीं मेकर्स भी शो की TRP बढ़ाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि मोटी बा की बात सुनकर माही गौतम से बच्चा प्लान करने के लिए कहती है और बोलती है कि ऐसा करने वो वसुंधरा की नजरों में फिर से उठ सकते हैं, गौतम भी माही की बात मान जाएगा. दूसरी ओर अनुपमा हंसमुख के साथ उनके दोस्त रविंदर की पत्नी से मिलने पहुंचेगे, लेकिन वह उन्हें पहचानने से इंकार कर देगी. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है, जिससे दर्शकों को खूब मज़ा आने वाला है.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाला फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अंश की मदद से बापूजी के दोस्तों को ढूंढने की कोशिश करेगी और बापूजी के दोस्तों की फोटोज सोशल मीडिया पर डाल देने के लिए कहेगी और अंश को लिखने के लिए कहेगी कि हंसमुख शाह अपने पुराने दोस्तों की तलाश कर रहे हैं. दूसरी ओर माही परी- ईशानी और राही-प्रेम को मिल रही अटेंशन से जलने वाली है. वही गौतम फिर से पराग को बरबाद करने का प्लान बनाने वाला है, वो कहेगा कि अगर एग्जिबिशन से इन लोगों ने खूब पैसे कमा लिया, तो यह हमे घर से निकाल देंगे, लेकिन हमें ऐसा कुछ करना होगा कि पराग कोठारी की छवि दुनिया के सामने खराब हो जाए. ऐसे में गौतम जल्दी ही कोई घटिया चाल चलने वाला है.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के महाट्विस्ट में आप देखेंगे कि बापूजी अपने दोस्त रविंदर के पास बैठकर अपने पुराने दिनों को याद करेंगे, तभी उनके दो पुराने दोस्तों की एंट्री होगी, इसके बाद वो सभी साथ मिलकर ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ गाना गाएंगे. सबको साथ में देखकर अनुपमा भी भावुक हो जाएगी. बापूजी और अपने दोस्तों का गाना सुनकर रविंदर को भी धीरे-धीरे होश आने वाला है. अनुपमा सबका वीडियो बनाएगी, तो उसी समय देखेंगी की रविंदर की उंगली हिली है, जिसके बाद यह बात वो वहा सबको बताएगी और सबकी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. वहीं बापूजी भी अपने दोस्त पर प्यार लुटाते नहीं थकेंगे.
शो ‘अनुपमा’ में आप आगे देखेंगे कि रविंदर अनुपमा को बताने वाला है कि जिन बच्चों के लिए उन्होंने इतना कुछ किया, उन्हीं बच्चों ने उन्हें अलग कर दिया और इस वजह से उनका ऐसा हाल है. रविंदर बताएंगे कि वो बड़े बेटे के हिस्से गए और उनकी पत्नी मनप्रीत छोटे बेटे के हिस्से. मेरे छोटे बेटे ने मेरी पत्नी मनप्रीत को नौकरानी बना दिया है वहीं मेरे बेटे ने मेरे सिर पर वार किया और घर से बाहर निकाल दिया. जब मुझे होश में आया तो मैं सड़क पर था. रविंदर रोते-रोते अनुपमा से कहेंगे कि मुझे मेरी मनप्रीत से मिलना है. दूसरी ओर राही, अंश, ईशानी, परी और प्रेम के साथ मिलकर एग्जिबिशन की तैयारी करेंगे, तभी वहां गौतम और माही पहुंच जाएंगे और कहेंगे कि हमारी मदद की जरूरत तो नहीं है, तभी उन्हें जवाब देते हुए मना कर देगी और कहेगी कि हमारे घर में ही बहुत दुश्मन हैं इसलिए सभी को सावधान रहना होगा
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…
Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…
कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…
Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…