‘Anupama’ Spoiler 9 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है, बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न्स शो को चटपटा बना रहे हैं. अनुपमा के आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कीर्ति का पति अपनी ही मां से चोरीछिपे मिलने जाता है, जिसका पता कीर्ति को लग जाता हैं, वो अपनी पति पर हाथ भी उठाती हैं, ऐसे में कीर्ति की सच्चाई अनुपमा के सामने आने वाली है.
रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा का महा ट्विस्ट 9 फरवरी 2026
‘Anupama’ Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के धमाकेदार बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. TRP में सीरियल को नंबर वन पर लाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो अनुपमा में अब तक आपने देखा कि, अनुपमा के घर आते ही वसुंधरा अनुपमा को ताना मरती है कि उसने कभी भी अमीरी के मज़े नहीं लिए है और वसुंधरा अनुपमा को सुझाव भी देती है कि की अब वो जब यहा आ गई है, तो उसे कोठारी हाउस के मज़े लेने चाहिए. वहीं वसुंधरा के घर में उसकी पोती की एंट्री होती है जो गुस्से में अपने पति पर हाथ उठा देती है. अब सीरियल अनुपमा की कहानी इस नई एंट्री से और भी मजेदार होने वाली और दर्शकों को खूब मज़ा आने वाला है.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, वसुंधरा, कीर्ति के लिए खाना बनाने के लिए रसोई में जाएगी, जहा उसे माही दिखेंगी, बातों ही बातों में को वसुंधरा, माही को खूब जलील करेगी. वहीं कीर्ति वसुंधरा और ख्याति के पास जाएगी और उन्हें भड़काने की कोशिश करेगी. कीर्ति वसुंधरा से कहेगी कि राही के बेहद पर निकल आए हैं और परी पर भी लगाम लगाई चाहिए. दूसरी ओर कीर्ति राही के सामने उसकी तारीफ भी करेगी. वहीं हाथ में कांच लगने के बाद अनुपमा कीर्ति के पति से बात करेगी. जिसके बाद अनुपमा को एहसास होगा कि कीर्ति का पति बुरा नहीं है, लेकिन कीर्ति सबके सामने अपनी पति को बुरा बनाना चाहती है.
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आपको दिखाया जाएगा कि कीर्ति का पति उसे बिना बताए अपनी मां से मिलने जाने वाला है और वह उन्हें रुपए देगा. यह सब होता देख कीर्ति देख लेगी और अनुपमा भी इस दौरान उसके साथ होगी. अपने पति को उसकी मां से चोरीछिपे मिलता देखकर कीर्ति गुस्से से पागल होने वाली है. लेकिन अनुपमा के सामने कीर्ति अपनी सास की सगी बनने का दिखावा करेगी, लेकिन कीर्ति को देखकर उसकी सास घबराने लगेगी. वहीं अनुपमा के सामने कीर्ति भी अच्छा बनेगी और अपनी सास को रुपए देने की कोशिश करेगी. लेकिन कीर्ति के जाते ही उसकी सास मंदिर में बैठकर रोने वाली है और उसका पति भी बुरी तरह घबरा जाएगा.
शो अनुपमा के आने वाली एपिसोड में आप देखेंगे कि मंदिर से घर जाने के लिए कीर्ति की सास ऑटो करेगी और वो एक वृद्धाआश्रम का नाम लेगी. वहीं अनुपमा यह सब होता देख लेगी, उसे पता चल जाएगा कि कीर्ति की सास अपने बेटे और बहू के साथ नहीं रहती है. अनुपमा को समझ आएगा कि जो दिख रहा है, वो सब झूठ है और वो सच की तलाश करेगी. वहीं अब अनुपमा को पता लगने वाला है कि कीर्ति अपने ससुरालवालों को कितना परेशान करती है. दूसरी ओर पति के घर वापस आते ही कीर्ति उस पर हाथ उठाने वाली है. इस दौरान उसके पति के सिर में चोट लगने वाली है, यह चोट अनुपमा को दिखने वाली है.
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…
Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…
Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…