<
Categories: मनोरंजन

कार एक्सीडेंट के बाद ठीक हुए अनुराग डोभाल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

UK07 Rider Anurag Dobhal: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल की जिंदगी ने उन्हें दूसरा मौका दे दिया है. भयंकर एक्सीडेंट के बाद भी वे अब ठीक हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

UK07 Rider Anurag Dobhal: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल मौत को मात देकर रिकवर हो रहे हैं. बिग बॉस 17 से चर्चा में आए यूट्यूबर की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि फैंस भी दंग रह गए. कार एक्सीडेंट के बाद वो अस्पताल से बाहर आ गए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने जख्म दिखाए, साथ ही अपने दिल की बात भी की. उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करनी चाहिए? उनका ये इमोशनल पोल अब वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार, अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में फैंस से बात कर रहे थे. इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया. ये एक्सीडेंट बहुत भयंकर था. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. उन्हें ICU में भर्ती कराया गया. उन्हें फ्रैक्चर आया और कई चोटें आईं. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और रिकवर किया. अब वे रिकवर हो रहे हैं, लेकिन उनकी नजरों से खौफनाक पल अब भी ओझल नहीं हुए हैं.

अनुराग ने फैंस से पूछा सवाल

अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने जख्मों की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने फैंस को चोटें और टांके दिखाए. इसके बाद उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें फिर से व्लॉगिंग शुरू करनी चाहिए या नहीं? इसके बाद अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया. वहीं उनके भाई ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया. 

बताया भगवान का चमत्कार

अनुराग डोभाल ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि उस भयानक एक्सीडेंट के बाद उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा है कि  वे जिंदा हैं. उन्होंने इसे नई जिंदगी और भगवान का चमत्कार बताया. उन्होंने फैंस से कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कैसे करनी चाहिए? वे अपनी जिंदगी के फैसले अपने फैंस के साथ मिलकर लेना चाहते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हस्तमैथुन से कैंसर का खतरा होगा कम! महीने में मात्र इतनी बार कर लीजिए मास्टरबेशन, रिसर्च में बड़ा दावा

Masturbation can prevent cancer: हाल में आई एक रिसर्च ने तो लोगों को चौंका दिया.…

Last Updated: April 11, 2026 14:30:43 IST

Jharkhand Crime News: एक सिपाही ने कैसे कर डाला 28 करोड़ रुपये का ट्रेजरी घोटाला, CID खोलेगी राज़

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में 28 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले में सिपाही…

Last Updated: April 11, 2026 14:15:38 IST

Instagram Reel: रील का चक्कर बाबू भैया! वायरल होने के लिए बाप ने बच्ची की जान लगाई दांव पर; यकीन नहीं आ रहा तो देख लें वीडियो

Instagram Reel Craze: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:45 IST

8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आठ…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:26 IST

भाईजान का पारा हुआ हाई! कंधे पर हाथ रखने वाले फैन को ‘Salman Khan’ ने दिया सरेआम धक्का, इंटरनेट पर मचा बवाल!

Salman Khan Angry Moment: हाल ही में सलमान खान का एक गुस्से से भरा वीडियो…

Last Updated: April 11, 2026 14:07:40 IST

Food Adulteration: मार्केट में मिलने वाले फल-सब्जी में केमिकल तो नहीं? ऐसे पहचानें असली और मिलावटी का फर्क!

Food Adulteration: बाजार में मिलने वाले चमकदार और परफेक्ट शेप के फल और सब्जियां भी…

Last Updated: April 11, 2026 13:56:40 IST