अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी आखिरकार भारत में रिलीज हो गई है. हालांकि इसे रिलीज करने से पहले मेकर्स को कुछ कट लगाने और रिफरेंस बदलने के निर्देश दिए गए हैं.
भारत में रिलीज हुई केन्नेडी
Kennedy Release in India: तीन साल बाद कई विवाद झेलने के बाद आखिरकार अनुराग कश्यप की कैनेडी फिल्म को भारत में रिलीज कर दिया गया है. 2023 में MAMI फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन होने के बाद ये नॉयर थ्रिलर आखिरकार 20 फरवरी, 2026 को Zee5 पर रिलीज कर दी गई है. हालांकि स्ट्रीमिंग वर्जन में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा रिकमेंड किए गए कई कट्स और डिलीटेशन के बाद इसे रिलीज किया गया है. बता दें कि केनेडी एक थ्रिलर है जिसमें राहुल भट टाइटल रोल में हैं. उनके साथ ही एक्ट्रेस सनी लियोनी भी फिल्म में हैं.
ये फिल्म एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी है जिसे मरा हुआ मान लिया जाता है. हालांकि अब वो एक करप्ट सीनियर पुलिस ऑफिसर के लिए हिटमैन का काम करता है. फिल्म में दिखाया जाता है कि भारत के बाहर एक गैंगस्टर से बदला लेने की उसकी कोशिश की जाती है. साथ ही वो अफसर अपने मालिक के कहने पर मुंबई में करप्शन और पावर स्ट्रगल से भी निपटता है.
जानकारी के अनुसार, CBFC ने केनेडी को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए हामी भर दी थी लेकिन फिल्म में कुछ कट्स लगाने और बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे. इसमें स्मोकिंग सीन के दौरान एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश दिया गया. साथ ही 14 सेकेंड का एक सीन भी हटाने को कहा गया. इसके अलावा गालियों को म्यूट करने के लिए कहा गया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रेफरेंस भी हटा दिया गया है. फिल्म में सलीम नाम के एक कैरेक्टर को दाऊद का साथी दिखाया गया है. हालांकि बाद में बदलाव के बाद दाऊद इब्राहिम के सभी रेफरेंस को ‘पाकिस्तान डॉन’ से बदल दिया गया. वहीं डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करने वाले एक डायलॉग में अब ‘पंप ट्रंप’ फ्रेज बदला गया.
अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी को 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था. यहां पर फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. इसके बाद उसी साल मुंबई में MAMI फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ. इसके बाद फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं किया गया लेकिन इसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया. इसमें सिडनी फिल्म फेस्टिवल, बुचियोन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (साउथ कोरिया), न्यूचैटेल इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (स्विट्जरलैंड), इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल वगैरह शामिल हैं. इसके बाद साल 2025 में ये लेटरबॉक्स्ड के पहले वीडियो स्टोर के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र इंडियन फिल्म बन गई.
हालांकि अंत में मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म इंडिया में जी5 स्ट्रीमिंग पर आएगी. इस महीने की शुरुआत में एक ट्रेलर रिलीज किया गया और 20 फरवरी को फिल्म रिलीज हो गई. जी स्टूडियो द्वारा प्रेजेंट और गुड बैड फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई. इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी लीड रोल में हैं. वहीं मोहित टकलकर, अभिलाष थपलियाल और मेघा बर्मन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…