<
Categories: मनोरंजन

अनुष्का शर्मा के इन टोटकों की वजह से कोहली की लगी नैय्या पार, पत्नी ने जब-जब किया ये काम, हर कोई जपने लगा विराट का नाम

Anushka Sharma 2 Tricks Virat Kohli Shined: आईपीएल के 18 साल के लंबे इंतजार को आखिरकार विराम मिल गया।

India News (इंडिया न्यूज),  Anushka Sharma 2 Tricks Virat Kohli Shined: आईपीएल के 18 साल के लंबे इंतजार को आखिरकार विराम मिल गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की और इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी बने विराट कोहली। कोहली की आंखें नम थीं, मैदान में ‘कोहली-कोहली’ के नारे गूंज रहे थे और इस जश्न में उनका साथ निभा रही थीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का इस जीत में न सिर्फ भावनात्मक रूप से जुड़ी रहीं, बल्कि उन्होंने फिर से वही दो टोटके दोहराए जो विराट की किस्मत हर बार चमकाते आए हैं। बड़े मैच से पहले मंदिर दर्शन और व्हाइट शर्ट पहनना। इन दोनों ने ही विराट के लिए लकी चार्म की तरह काम किया, ठीक वैसे ही जैसे पहले कई बार कर चुके हैं।

जीत के बाद अनुष्का के लिए क्या बोले विराट?

विराट ने जीत के बाद अनुष्का के त्याग और समर्थन की दिल छू लेने वाली सराहना की। उन्होंने कहा, “हमें हारते हुए देखना, आपका जीवन साथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, यह सब शब्दों में नहीं कहा जा सकता। अनुष्का ने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया, मैचों में आईं और भावनात्मक रूप से सब कुछ महसूस किया।”

‘तू माटी का लाल…’ 18 साल का सूखा हुआ खत्म, RCB की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, विराट कोहली का ‘राग रहे अलाप’

अनुष्का के दो टोटकों ने कर दिया कमाल

अनुष्का शर्मा ईश्वर में गहरी आस्था रखती हैं। वह हर बड़े मैच से पहले विराट को मंदिर दर्शन करवाने जरूर जाती हैं। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर से पहले दोनों अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और रामलला व बजरंगबली से जीत की दुआ मांगी। यही नहीं, अनुष्का ने क्वालीफायर 1 और फाइनल में वही व्हाइट शर्ट पहनी, जिसे वह विराट के लिए लकी मानती हैं। दोनों ही मैचों में RCB विजयी रही। अनुष्का और विराट के मंदिर दर्शन की लिस्ट भी खास

बड़े मैच से पहले कब-कब मंदिर पहुंचा कपल

  • 2019 त्र्यंबकेश्वर मंदिर, नासिक- वर्ल्ड कप से पहले पूजा
  • 2021 तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश- आईपीएल से पहले दर्शन
  • 2022 सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई- टी20 वर्ल्ड कप के लिए आशीर्वाद
  • 2023 प्रेमानंद महाराज, वृंदावन- वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ‘दिव्य शक्ति’ का आशीर्वाद
  • 2023 महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन- वर्ल्ड कप से पहले पूजा
  • 2024 हनुमानगढ़ी, अयोध्या- आईपीएल क्वालीफायर से पहले दर्शन

विराट-अनुष्का की जोड़ी बनी मिसाल

हालांकि भारत 2023 का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया था, पर विराट का प्रदर्शन शानदार रहा और अनुष्का हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। अनुष्का और विराट की जोड़ी सिर्फ ग्लैमर और क्रिकेट की नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण की मिसाल बन चुकी है। बीते 11 सालों से अनुष्का ने विराट के हर संघर्ष, हर हार और हर जीत को करीब से जिया है। फैन से पत्नी बनी अनुष्का ने विराट की सिर्फ जीत नहीं देखी, बल्कि उसके पीछे की मेहनत और संघर्ष भी समझा।

RCB ने जीती पहली ट्रॉफी

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से हैं, लेकिन आईपीएल ट्रॉफी अब तक उनके हाथ नहीं लगी थी। इस बार RCB की जीत ने न सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी खाली जगह भर दी, बल्कि फैन्स के लिए भी ये किसी सपने के सच होने जैसा था। इस जीत का श्रेय जहां टीम के प्रदर्शन को जाता है, वहीं विराट के लिए ये दिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि अनुष्का का ‘लेडी लक’ और आस्था दोनों साथ थे। RCB की ऐतिहासिक जीत के जश्न में अनुष्का शर्मा की भूमिका एक बार फिर सुर्खियों में है। चाहे मंदिर दर्शन हो या ‘व्हाइट शर्ट’ वाला टोटका हर बार जब उन्होंने ये दो काम किए, विराट की किस्मत चमक उठी। और इस बार, आईपीएल ट्रॉफी उनके हाथ में आकर इस विश्वास को और मजबूत कर गई।

‘सबसे बुरे समय में भी…’,जीत के बाद किंग कोहली ने अपने पहले ही पोस्ट में कही ऐसी बात, सुन नम हो गई हर RCB फैन की आंख

Recent Posts

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST