<
Categories: मनोरंजन

नम आंखें, मुरझाया चेहरा और भारी मन… IPL में हार के बाद रोते-बिलखते मैदान में पहुंची प्रीति जिंटा! डिंपल गर्ल का ये रूप देख फैंस के निकले आंसू

  Preity Zinta: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ऐतिहासिक रहा, लेकिन पंजाब किंग्स और उसकी को-ओनर प्रीति जिंटा के लिए यह एक भावनात्मक हार का दिन था।

India News (इंडिया न्यूज),  Preity Zinta: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ऐतिहासिक रहा, लेकिन पंजाब किंग्स और उसकी को-ओनर प्रीति जिंटा के लिए यह एक भावनात्मक हार का दिन था। 18 साल बाद RCB ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन पंजाब की टीम एक बार फिर खिताब की दहलीज़ पर आकर चूक गई। मैच खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा मैदान में उतरीं तो उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी। सफेद कुर्ता, लाल दुपट्टा और सलवार पहने प्रीति की आंखें नम थीं और उनका चेहरा मायूस। वे भावुक होकर खिलाड़ियों से मिलती रहीं, उन्हें हौसला देती रहीं, लेकिन उनके मन की पीड़ा कैमरों से छिप नहीं पाई।

प्रीति जिंटा को देख फैंस का टूटा दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियोज़ में फैंस ने उनकी इस हालत को देखकर गहरी संवेदना जताई। कई लोगों ने लिखा कि प्रीति जिंटा का दुख देखकर दिल टूट गया। एक यूज़र ने लिखा, “2014 के बाद एक बार फिर प्रीति की आंखों में आंसू देखे, ये टीम के लिए उनके सच्चे प्यार को दिखाता है।” वहीं, किसी ने कहा, “भाई, ये भी तो 18 साल से इंतजार कर रही हैं।” प्रीति जिंटा 2008 से ही पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं और हर सीज़न में मैदान में उनकी मौजूदगी टीम के लिए ऊर्जा का काम करती है। 2014 में भी जब पंजाब की टीम फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी, तब भी प्रीति का टूटना सभी ने देखा था।

अनुष्का शर्मा के इन टोटकों की वजह से कोहली की लगी नैय्या पार, पत्नी ने जब-जब किया ये काम हर कोई जपने लगा विराट का नाम

RCB के लिए ये जीत 18 साल की तपस्या

जहां RCB के लिए यह खिताबी जीत 18 साल की तपस्या का फल रही, वहीं पंजाब किंग्स और उसके चाहने वालों के लिए एक और अधूरा सपना साबित हुई। हालांकि इस हार के बीच भी प्रीति ने अपनी गरिमा बनाए रखी और खिलाड़ियों को हौसला देते हुए मैदान से विदा लीं। इधर, प्रीति जिंटा एक बार फिर बॉलीवुड में भी वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आने वाली हैं।

‘सबसे बुरे समय में भी…’,जीत के बाद किंग कोहली ने अपने पहले ही पोस्ट में कही ऐसी बात, सुन नम हो गई हर RCB फैन की आंख

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST