<
Categories: मनोरंजन

शादी से पहले ‘रेड फ्लैग’ थे परमीत, फाइनेंशियल क्राइसिस और डिप्रेशन के दौर में भी साथ रहीं अर्चना

एक्टर परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने करियर के उतार-चढ़ाव को याद करते हुए उस पर बात की. इस दौरान उन्होंने परमीत सेठी को रेड फ्लैग भी बताया.

Archana Pooran Singh: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हैं. वे अपनी जिंदगी की चुनौतियों के बारे में बताते हैं. साथ ही ये भी बताते हैं कि दोनों अपनी परेशानियों से कैसे निकले. हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने अपने पति परमीत सेठी के साथ एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति को रेड फ्लैग बताया. साथ ही उन्होंने इस वीडियो में बताया कि कैसे मुश्किल से मुश्किल घड़ी में दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया.

वीडियो में हुई ये बात

बता दें कि अर्चना और परमीत दशकों से साथ हैं. उन्होंने हर परिस्थित में एक दूसरे को संभाला. भले ही उन्हें अपनी जिंदगी में कितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने प्यार, शादी और घर से भागने के साथ ही शादी के बाद घर चलाने में और करियर में आई परेशानियों के बारे में खुलकर बात की.

बिजनेस फेल होने के कारण डिप्रेशन में थे परमीत

उन्होंने बताया कि दोनों ने शादी के शुरुआती सालों में काफी मुश्किलों का सामना किया. परमीत का बिजनेस फेल हो गया. करियर में बड़े बदलाव आए और परमीत किस तरह से बिजनेसमैन से एक्टर बने. अर्चना-परमीत से 7 साल बड़ी हैं, ये भी एक बड़ी परेशानी बनी थी. अर्चना ने बताया कि उन्होंने परमीत से तब शादी की थी, जब परमीत बिजनेस में फेल हो गए थे और डिप्रेशन से गुजर रहे थे. 

रेड फ्लैग थे परमीत

अर्चना ने कहा कि पैसों की परेशानी कितनी भी हो, संभाली जा सकती है लेकिन पैसों के लिए कोई जिंदगी से नहीं जाना चाहिए. हम दोनों ने फाइनेंशियल क्राइसिस झेला लेकिन कभी एक दूसरे को नहीं छोड़ा. वहीं इस बात पर परमीत ने कहा कि ये बात सच है कि जब मैं बिजनेस में फेल हो गया था, तो मुझे लगता था कि अर्चना मुझे छोड़ देगी. वहीं अर्चना ने कहा कि आप उस समय रेड फ्लैग थे. जो लोग काम नहीं करते या सेटल नहीं होते हैं, जेन-जी उन्हें रेड फ्लैग कहते हैं. अर्चना ने कहा कि वे हमेशा भगवान से मांगती हैं कि सारी मुश्किलें फाइनेंशियल ही रहें क्योंकि उनसे डील किया जा सकता है. लेकिन अगर कोई चला जाए, तो उससे डील नहीं किया जा सकता. 

कैसे बिजनेसमैन से बने एक्टर?

एक्टर ने बताया कि वे जब डिप्रेशन में थे, तब बिस्तर से नहीं उठते थे. एक दिन एक प्रोड्यूसर अर्चना के घर आए थे. तब अर्चना ने उनसे कहा था कि आप चेक छोड़ जाओ, अगर चेक क्लियर हो गया, तो ही शूटिंग की डेट्स दूंगी. ये सुनकर परमीत ने सोचा कि ये काफी अच्छा बिजनेस है और इसमें खुद को बेचना पड़ता है. ये तो उन्हें अच्छे से आता था और तभी उन्होंने एक्टर बनने का फैसला लिया. हालांकि अर्चना इस बात से खुश नहीं थीं. इस पर अर्चना ने कहा कि वे परमीत को बहुत शर्मिला समझती थीं. उन्हें लगता था कि वे कैसे एक्टिंग कर पाएंगे. इसलिए उन्होंने परमीत से कहा था कि उन्हें स्ट्रग्लिंग बॉयफ्रेंड नहीं चाहिए. हालांकि अर्चना अब इस बात से काफी खुश हैं कि परमीत ने उनकी बात नहीं मानीं और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर इस एक स्तोत्र का पाठ करना है बेहद चमत्कारी, मिलेगा कई गुना लाभ

Shri Hanumat Pancharatnam: हनुमान जयंती के दिन लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, इन्ही…

Last Updated: April 1, 2026 17:06:01 IST

अंतिम संस्कार में पहुंचे बंदर, महिला को लगे लगाकर रोए, देखकर भावुक हुए लोग

Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…

Last Updated: April 1, 2026 16:57:33 IST

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…

Last Updated: April 1, 2026 16:50:30 IST

IPL 2026: क्या DC vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम, देखें रिपोर्ट

LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल…

Last Updated: April 1, 2026 16:41:16 IST

अप्रैल 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 दमदार बाइकें, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Triumph 350 भी शामिल

यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी.…

Last Updated: April 1, 2026 16:37:44 IST

जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते?इसके पीछे छिपे हैं 5 ऐसे गहरे रहस्य जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Jain Monk History: जैन धर्म अपनी अनोखी परंपराओं और कठिन साधना के लिए जाना जाता…

Last Updated: April 1, 2026 16:36:32 IST