Sunetra Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की डिप्टी सीएम बन सकती हैं.
सुनेत्रा पवार उप मुख्यमंत्री की शपथ ले सकती है
Sunetra Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की डिप्टी सीएम बन सकती हैं. प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव दिया जाएगा. सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.
कहा जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के अध्यक्ष बन सकते हैं. इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे. इस दौरान एनसीपी (एसपी) के विलय पर भी चर्चा हो सकती है.
अजित पवार की मौत के बाद NCP के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर NCP नेता नरहरि जिरवाल ने कहा कि लोग सुनेत्रा पवार को कैबिनेट में शामिल करने की इच्छा जता रहे हैं. अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) राज्य में सत्ताधारी महायुति गठबंधन की एक प्रमुख पार्टी है, जिसमें BJP और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल है. सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा सांसद हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई. अजित पवार के साथ एक सुरक्षा गार्ड, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर सवार थे. अजित पवार को 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों को संबोधित करना था. वह उस सुबह मुंबई से बारामती के लिए निकले थे. हालांकि, लैंडिंग के दौरान यह हादसा हो गया.
बुधवार को अजित पवार का विमान लैंडिंग स्ट्रिप के पास एक इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लैंडिंग के दौरान विमान का नियंत्रण खो गया. चश्मदीदों ने बताया कि विमान लैंडिंग की कोशिश करते समय लड़खड़ाया और पल भर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद करीब पांच धमाके हुए और विमान में आग लग गई. इस हादसे में विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…