<
Categories: मनोरंजन

Lords में एक साथ दिखे साहिबा बाली और अर्जुन कपूर, वायरल फोटो से डेटिंग को लेकर उड़ी अफवाहें, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली रविवार को तीसरे वनडे मैच के दौरान साथ में देखे गए, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्ख़ियों में हैं. साहिबा बाली ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए दोनों के रिश्ते के बारे में बताया है.

Arjun Kapoor and Sahiba Bali Dating: अर्जुन कपूर और साहिबा बाली रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखे गए, जिसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं.

उनकी साथ में मौजूदगी से सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं. अब, साहिबा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए इन अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है.

साहिबा बाली ने शेयर की फोटो

साहिबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लॉर्ड्स में अर्जुन कपूर के साथ पोज़ देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, डेटिंग की अफवाहों पर सीधे जवाब देने के बजाय, उन्होंने एक दिलचस्प तरीका अपनाया और पोस्ट को कैप्शन दिया, “हर बात पर विश्वास न करें, भाग 2.” 

Sahiba Bali post on dating rumors

साहिबा ने पोस्ट को “भाग 2” क्यों कहा, इसके पीछे एक खास वजह थी. अर्जुन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करने से ठीक पहले, साहिबा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपलोड किया था, जिसमें उन्हें गलती से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बता दिया गया था. इस गड़बड़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, “हर बात पर विश्वास मत करो, भाग 1.” 

Sahiba Bali post on anushka sharma

कौन हैं साहिबा बाली

साहिबा बाली ने इम्तियाज अली की 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने ‘बार्ड ऑफ ब्लड’‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्टिंग के अलावा, साहिबा कंटेंट क्रिएशन, पॉडकास्ट और ब्रांड कोलैबोरेशन के माध्यम से डिजिटल जगत में भी एक्टिव रहती हैं. वहीं, अर्जुन कपूर पहले मलाइका अरोरा के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी और 2024 में अलग होने की खबरों से पहले वे बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे थे.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST