<
Categories: खेल

FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन स्पेन की बल्ले-बल्ले! फीफा खिताब के साथ करोड़ों की इनामी रकम, हारकर भी अर्जेंटीना ने कमाए करोड़ों

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने खिताब के साथ 481 करोड़ रुपये जीते. अर्जेंटीना को उपविजेता बनने पर 318 करोड़ रुपये मिले. इस बार सभी टीमों को रिकॉर्ड इनामी राशि मिली.

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 19 जुलाई 2026 को मेटलाइफ स्टेडियम में खेला गया. इस ऐतिहासिक मुकाबले में स्पेन ने लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. ट्रॉफी जीतने के साथ ही स्पेन को बड़ी इनामी राशि भी मिली. वहीं, फाइनल हारने वाली अर्जेंटीना भी करोड़ों रुपये लेकर घर लौटी. फीफा ने इस बार वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी का ऐलान किया था. 48 टीमों के नए फॉर्मेट की वजह से टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को पहले के मुकाबले ज्यादा इनाम मिला.

स्पेन को मिली रिकॉर्ड 50 मिलियन डॉलर की राशि

वर्ल्ड कप विजेता स्पेन को चैंपियन बनने के बाद 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली. यह पुरुष फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में किसी विजेता टीम को मिलने वाली सबसे बड़ी प्राइज मनी है. स्पेन ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ खिताब जीता और अब टीम को रिकॉर्ड इनाम से भी बड़ी कमाई हुई है.

हार के बाद भी अर्जेंटीना को मिले करोड़ों रुपये

फाइनल में हारने वाली अर्जेंटीना का एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया, लेकिन टीम खाली हाथ नहीं लौटी. उपविजेता बनने पर अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर (करीब 318 करोड़ रुपये) की राशि मिली. यह रकम 2022 वर्ल्ड कप की रनर-अप फ्रांस को मिली राशि से 3 मिलियन डॉलर ज्यादा है.

FIFA World Cup 2026 Prize Money का पूरा ब्योरा

  • चैंपियन (स्पेन): 50 मिलियन डॉलर
  • रनर-अप (अर्जेंटीना): 33 मिलियन डॉलर
  • तीसरा स्थान (इंग्लैंड): 29 मिलियन डॉलर
  • चौथा स्थान (फ्रांस): 27 मिलियन डॉलर
  • क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमें: 19 मिलियन डॉलर (प्रत्येक)
  • राउंड ऑफ 16 टीमें: 15 मिलियन डॉलर (प्रत्येक)
  • राउंड ऑफ 32 टीमें: 11 मिलियन डॉलर (प्रत्येक)
  • ग्रुप स्टेज में खेलने वाली टीमें: 9 मिलियन डॉलर (प्रत्येक)

48 टीमों के फॉर्मेट से बढ़ी सभी टीमों की कमाई

इस बार फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमों के नए फॉर्मेट की वजह से इनामी राशि में बड़ा इजाफा किया गया. इसका फायदा सिर्फ विजेता और बड़ी टीमों को ही नहीं, बल्कि शुरुआती दौर में बाहर होने वाली टीमों को भी मिला. स्पेन जहां ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है, वहीं टूर्नामेंट में शामिल सभी देशों ने रिकॉर्ड प्राइज मनी से बड़ी कमाई की है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST