Arun Govil: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे. 'रामायण' की तुलना 'आदिपुरुष' से करने पर अभिनेता ने दिया ये जवाब.
रामायण फिल्म पर बोले अरुण गोविल
Arun Govil On Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का दर्शकों का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को आनेवाली जबरदस्त फिल्मों में से एक माना जा रहा है. इसमें अरुण गोविल, जिन्हें रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए जाना जाता था. वह राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में अरुण गोविल से आगामी फिल्म ‘रामायण’ की तुलनाओं पर बात की गई. जानिए एक्टर ने क्या कहा.
पीटीआई से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा, ‘जब कोई मानक तय किया जाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है, और किसी को भी बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है. मेरा मानना है कि भगवान की भूमिका निभाने के लिए आपको वैसा दिखना चाहिए. रूप-रंग बहुत महत्वपूर्ण है. जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आपमें भगवान दिखना चाहिए और सोचना चाहिए, ‘भगवान ऐसे भी हो सकते हैं.’
उन्होंने आगे बताया, ‘रामायण और आदिपुरुष में बहुत अंतर है.’ अभिनेता ने रणबीर कपूर के साथ पौराणिक फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की और बताया, ‘मैंने फिल्म की शूटिंग बहुत पहले पूरी कर ली थी. उस फिल्म और उस टीम के साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा.’
आपको बता दें कि इस आगामी फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, सूर्पनखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल, इंद्र देव के रूप में कुणाल कपूर और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा अभिनय करेंगी.
फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली में रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. फिल्म का संगीत एआर रहमान के सहयोग से प्रसिद्ध संगीतकार हंस जिमर ने तैयार किया है.
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…