Avinash-Eisha Breakup: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार आने की अटकलें लगने लगीं. इतना ही नहीं, अविनाश पर ईशा को धोखा देने के आरोप भी लगाए जाने लगे. अब इन सभी चर्चाओं के बीच अविनाश ने खुद अपने रिश्ते और अलगाव को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने न सिर्फ अलग होने की बात स्वीकार की, बल्कि इसकी जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली. साथ ही ईशा और उनके परिवार से माफी भी मांगी है.
DJ गिग में ‘बेवफा’ गाना बजाकर चर्चा में आए थे अविनाश
दरअसल, अविनाश मिश्रा ने हाल ही में DJ के तौर पर अपने नए करियर की शुरुआत की है. अपने पहले DJ गिग के दौरान उन्होंने ‘बेवफा’ गाना बजाया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब निजी जिंदगी में परेशानी होती है, तो यह गाना याद आता है. अविनाश की इस बात को लोगों ने उनके और ईशा के ब्रेकअप से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं. वहीं, ईशा के भाई और रजत दलाल ने भी अविनाश को सबूतों के साथ बेनकाब करने की धमकी दी थी.
EMBARRASSING ASF AVINASH 💀 https://t.co/effvRob5aS
— 𝑴𝒂𝒂𝒉𝒊𝒓𝒂. (@lomlgirlee) November 23, 2026
‘बिग बॉस 18’ में हुई थी ईशा और अविनाश की पहली मुलाकात
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. इसके बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए. हाल ही में ‘पति पत्नी और पंगा’ के दूसरे सीजन में दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था. हालांकि, कुछ ही समय बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आने लगीं.
अविनाश ने खुद को बताया ब्रेकअप का जिम्मेदार
अब अविनाश ने अपने DJ गिग के दौरान बजाए गए गाने को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक गाना बजाया था, जिसका गलत मतलब निकाला गया. मुझे पता है कि इससे ईशा और उसके परिवार को दुख पहुंचा. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे अलग होने के लिए भी अगर किसी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, तो वह मैं हूं. वहां भी मेरी ही गलती थी. मैं बस माफी मांगने आया हूं.’
परिवार और दोस्तों को धमकी न देने की अपील
अविनाश ने लोगों से इस मामले को आगे न बढ़ाने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच का निजी मामला है और इसमें उनके परिवार या दोस्तों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए. एक्टर ने कहा कि लोगों को उनके परिवार और दोस्तों को धमकियां नहीं देनी चाहिए. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें खुद पर काम करने और खुद को बेहतर बनाने की जरूरत है. अविनाश के इस बयान के बाद ईशा सिंह के साथ उनके ब्रेकअप को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं. हालांकि, एक्टर ने धोखा देने के आरोपों पर अलग से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है, लेकिन अपने रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी जरूर स्वीकार की है.