Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग रिसेप्शन के दूसरे दिन रजनीकांत, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी और आकाश अंबानी समेत कई हस्तियां पहुंचीं. इस दौरान श्लोका मेहता अंबानी अपने गोल्डन-रस्ट कढ़ाई वाली पेपलम जैकेट और ब्लैक सिल्क स्कर्ट के इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आईं. वहीं, काव्या मारन ने आइवरी ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा.

Written By:
Published: November 23, 2026 21:48:58 IST
Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

Mobile Ads 1x1

Shloka ambani look: संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म, खेल और कारोबार जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में आयोजित इस समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी तक पहुंचे. वहीं, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता की मौजूदगी भी चर्चा में रही. समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं, जिनमें मेहमानों के लुक से लेकर नवविवाहित जोड़े की एंट्री तक की झलक देखने को मिल रही है.

श्लोका अंबानी के इंडो-वेस्टर्न लुक ने खींचा ध्यान

रिसेप्शन में श्लोका मेहता अंबानी ने पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक अंदाज का खूबसूरत मेल पेश किया. उन्होंने सुनहरे और रस्ट रंग की बारीक जरी और भारी कढ़ाई वाली पेपलम जैकेट पहनी थी. इसके साथ उन्होंने काले रंग की लंबी और घेरदार सिल्क स्कर्ट कैरी की. जैकेट पर किया गया बारीक काम उनके पूरे पहनावे को खास बना रहा था.

डायमंड ज्वेलरी और खास हेयरस्टाइल से पूरा किया लुक

श्लोका ने अपने आउटफिट के साथ डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और डायमंड अंगूठियां पहनी थीं. उन्होंने बालों को हाफ-अप हेयरस्टाइल में स्टाइल किया था. पारंपरिक कढ़ाई वाले कपड़ों के साथ हीरे की ज्वेलरी ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया. वहीं, आकाश अंबानी इस दौरान ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने काली शर्ट के साथ ब्लैक कोट और पैंट पहनी थी.

धोनी-रजनीकांत समेत कई दिग्गज पहुंचे

अनिरुद्ध और काव्या का रिसेप्शन दो दिनों तक चला. 21 नवंबर को हुए पहले समारोह में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जबकि 22 नवंबर को दूसरे दिन भी सितारों का जमावड़ा लगा. इस दौरान रजनीकांत, अजित कुमार, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे.

आइवरी गाउन में नजर आईं काव्या मारन

दूसरे दिन के रिसेप्शन में दुल्हन काव्या मारन ने आइवरी रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना. गाउन पर नाजुक लेस और 3D फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी. इसके साथ उन्होंने डायमंड चोकर पहना और बालों को खुला रखा. वहीं, अनिरुद्ध ने आइवरी ब्लेजर के साथ काली शर्ट और ट्राउजर पहना था. दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बने. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी. इसके बाद चेन्नई में दो दिवसीय रिसेप्शन का आयोजन किया गया. दूसरे दिन की तस्वीरों में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता नवविवाहित जोड़े के साथ पोज देते नजर आए. समारोह की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मेहमानों के लुक और जश्न की खूब चर्चा हो रही है.

MORE NEWS