Awarapan 3: इमरान हाशमी ने पहले ही 'अवारपन 3' के बारे में संकेत दिए थे, और अब लेखक बिलाल सिद्दीकी ने भी इसकी संभावना के बारे में बात की है.
इमरान हाशमी की आवारापन 2
Emraan Hashmi Awarapan 3: इमरान हाशमी की फिल्म ‘अवारपन 2’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और इस सफलता ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है: क्या शिवम ‘ अवारपन 3’ में वापसी करेगाइमरान ने पहले ही संकेत दिया था कि फिल्म का एक और भाग बन सकता है, और अब लेखक बिलाल सिद्दीकी ने भी इस संभावना पर बात की है.
दूसरी फिल्म का अंत शिवम द्वारा बच्चों को मानव तस्करी के जाल से बचाने के दृश्य से होता है. लेकिन उसकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती. फिल्म के अंतिम सीन में, नफीसा की मदद के बाद शिवम उसके गिरोह में शामिल हो जाता है, जिससे संकेत मिलता है कि उसकी कहानी एक नई दिशा में आगे बढ़ सकती है.
फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर बिलाल ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद व्यस्तता के चलते उन्होंने और निर्माता विशेष भट्ट ने अभी तक अगले भाग पर विस्तार से चर्चा नहीं की है. फिर भी, लेखक को उम्मीद है कि वे जल्द ही शिवम की कहानी को आगे बढ़ा सकेंगे और इस संभावना को लेकर वे उत्साहित हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बिलाल सिद्दीकी ने बताया, “तीसरे भाग की बात करें तो, फिल्म रिलीज होने के बाद से विशेष और मुझे कुछ संदेशों के अलावा बात करने का समय नहीं मिला है. मुझे अभी तक उनसे उनकी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.” उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही इस बारे में सोचेंगे, इसे आगे बढ़ाएंगे, और फिर हम देखेंगे कि क्या होता है. मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे बहुत खुशी है कि विशेष इस फिल्म के साथ अपने सपने को साकार करने में कामयाब रहे हैं क्योंकि वह ‘अवारपन’ को वापस लाने के लिए बहुत उत्सुक थे, और अब जब यह वापस आ गई है, तो इसने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।”
बातचीत के दौरान लेखक बिलाल ने कहा कि वे ‘अवारपन 2’ की सफलता से खुश हैं, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को अपने दैनिक जीवन पर हावी नहीं होने दे रहे हैं. यह उनकी पहली फिल्म है, इससे पहले उन्होंने मुख्य रूप से किताबों और नाटकों पर काम किया था. इसी वजह से फिल्म की कमाई देखना उनके लिए एक नया अनुभव था. उन्होंने कहा कि फिलहाल, वह फिल्म की सफलता और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद ले रहे हैं. साथ ही, वह नहीं चाहते कि सफलता उनके काम करने के तरीके को प्रभावित करे.
Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…
EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…
Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में बारिश की वजह से बिना खेले ही टीमें सेमी-फाइनल…
Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…