हाल ही में आयशा खान ने धुरंधर फिल्म के गाने शरारत की शूटिंग पर बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने इस गाने को शूट किया था, तब वे पीरियड्स में थीं. इसके बाद से फैंस उनके काम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
आयशा खान पीरियड्स में शूट किया था धुरंधर का शरारत गाना
Ayesha Khan on Shararat Song: साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का गााना काफी वायरल हुआ. लोगों ने जमकर इस गाने पर रील्स बनाईं और ये गाना छोटे-मोटे फंक्शन्स से लेकर शादी तक की लिस्ट में शामिल हो गया. आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा पर फिल्माया गया डांस नंबर शरारत चार्टबस्टर बन गया. वहीं रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही काफी तारीफें भी हासिल कीं. हाल ही में फिल्म धुरंधधर के शरारत गाने पर एक्ट्रेस आयशा खान ने बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस गाने को शूट किया था, उस समय वे पीरियड्स में थीं. उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है. इसकी वजह है एक्ट्रेस का डांस, जिसमें उनके मूव्स काफी एनर्जेटिक थे. इसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स उनकी कड़ी मेहनत और लगन की तारीफ कर रहे हैं.
एक्ट्रेस ने पिंकविला के साथ हुई बातचीत में कहा कि शरारत गाने की शूटिंग दो दिनों की थी, जो बहुत हेक्टिक था क्योंकि शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे. उन्होंने कहा, ‘शरारत की शूटिंग के समय मैं पीरियड्स में थी, जिसके कारण ये काफी हेक्टिक था क्योंकि आप जानते हैं कि इस दौरान आप अपना बेस्ट नहीं दिखते क्योंकि आपका पेट फूला हुआ होता है और आप अपनी बेस्ट हालत में नहीं होते. काश मैं अपनी बेस्ट हालत में होती. दो दिनों के लिए बहुत ज्यादा काम था और समय कम था. हम बहुत थक गए थे और इतना ज्यादा डांस करने के बाद हमारी हड्डियां दुख रही थीं. मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हो रही थी और ये इसलिए भी था क्योंकि मुझे पीरियड्स हो रहे थे. शायद इसी कारण मेरे इमोशंस मुझ पर हावी हो रहे थे. इसके कारण मैं खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और रो पड़ी. हालांकि ये खुशी के आंसू थे.’
आयशा का ये वीडियो काफी वायरल हुआ और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट किए. साथ ही उनके काम की काफी तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गोड, आपने पीरियड्स के दौरान डांस और मुश्किल स्टेप्स कैसे किए! उन्हें सलाम!’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पीरियड्स, बिल्कुल नहीं! आपने शो में आग लगा दी!’ एक यूज ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पीरियड्स में इतनी एनर्जी वाला डांस! आपकी लगन को सलाम।’
फिल्म धुरंधर का शरारत गाना रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की शादी के दौरान दिखाया गया. इसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी. दोनों एक्ट्रेस एक शानदार कराची शादी में वेडिंग डांसर का किरदार निभाती नजर आईं. इस गाने को मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है. इसे शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है. वहीं विजय गांगुली ने इस ट्रैक को कोरियोग्राफ किया है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…