<
Categories: मनोरंजन

इस तारीख पर रिलीज हो सकती है सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’, जानें भाईजान की फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट

सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. खबरों के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट में परिवर्तन हो सकता है.

Battle Of Galwan Release Date: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. खबरों के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट में परिवर्तन हो सकता है. 
इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2026 (15 अगस्त) पर बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना है. इससे पहले फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मार्च से मई के बीच कई बड़ी फ़िल्में आने की वजह से इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किया जायेगा.

फिल्म की कहानी और निर्माण

फिल्म महावीर चक्र विजेता कर्नल बी. संतोष कुमार की बहादुरी पर केंद्रित है. सलमान खान पहली बार आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. इसकी शूटिंग लद्दाख की बर्फीली चोटियों में हुई, जिसमें हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, अंडरवाटर एक्शन और हाई अल्टिट्यूड सीन्स शामिल हैं. सलमान ने खुद कहा था कि यह फिजिकली चैलेंजिंग रोल है, खासकर ठंडे पानी में 8 दिनों की शूटिंग बेहद चैलेंजिंग थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है. 
बता दें कि यह फिल्म 2020 गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था. निर्देशक अपूर्व लाखिया की यह देशभक्ति वॉर ड्रामा फैंस में उत्साह बढ़ा रही है. बता दें कि इस  फिल्म का टीजर सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था.

रिलीज डेट पर अपडेट्स और अफवाहें

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है. दरअसल इसके पीछे कई वजहें हैं. मई में आईपीएल 2026 भी है, जिससे सिनेमाघरों तक आने वाले दर्शकों की संख्या पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा मार्च से मई के बीच धुरंधर 2, टॉक्सिक जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे फिल्म को तगड़ा कॉम्पीटिशन मिल सकता है. साथ ही नियमों के अनुसार, बैटल ऑफ गलवान को रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय को दिखाना होगा जिसकी वजह से ये माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में भी समय लग सकता है. इन वजहों से फिल्म निर्माताओं को लग रहा है कि वे 17 अप्रैल की समय सीमा को पूरा नहीं कर पाएंगे. सलमान खान का भी मानना ​​है कि सत्य घटनाओं पर आधारित देशभक्ति फिल्मों को अच्छी तरह से तैयार करना जरूरी है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST