<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड में फिर मचा हड़कंप! आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये, हिरासत में आरोपी

Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को हाल ही में धमकी मिली है. उन्हें एक धमकी भरा ऑडियो मिला है. कहा जा रहा है कि उनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की मांग की गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड में एक बार फिर सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर फायरिंग की घटना के बाद अब एक और बड़े अभिनेता को धमकी मिलने की खबर सामने आई है. इस बार धमकी देने वाले के निशाने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना हैं. सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और करोड़ों रुपये की मांग की. पुलिस ने इस आरोप में आरोपी वैभव मिश्रा को हिरासत में लिया है, जिसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लेना-देना नहीं है. सूत्रों के मुताबिक उसने कई और लोगों को भी मैसेज भेजे थे.

ऑडियो मैसेज से शुरू हुई जांच

मिली जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को भेजे गए ऑडियो मैसेज में धमकी देने वाले ने गैंग से संबंध होने का दावा किया. इस मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं. इसके बाद आरोपी को पकड़ने की कोशिश की.

हिरासत में आरोपी

जांच में सबसे अहम कड़ी ऑडियो क्लिप को माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आयुष्मान खुराना को थ्रेट मेल भेजने वाले शख्स वैभव मिश्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से हिरासत में लिया है. पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कुछ अन्य लोगों को भी थ्रेट मेल भेजा है. मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी का बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है.

तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने की खबर आई थी. बताया गया था कि मैसेज भेजने वाले ने अपनी पहचान हैरी बॉक्सर के रूप में बताई थी. हालांकि, शुरुआती जांच में उस ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई गई थी. अब आयुष्मान खुराना को मिली कथित धमकी ने एक बार फिर बॉलीवुड में डर का माहौल पैदा कर दिया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST

MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:51 IST

दिवाली की मिठाई बनाना पड़ेगा महंगा, अमूल ने बढ़ाए घी-मक्खन के दाम, जानें नए रेट से जेब पर कितना असर?

दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:42 IST

Shubman Gill on Virat Kohli: गिल ने बताया क्यों कोहली को अपने अंदाज में खेलने की आजादी देती है टीम इंडिया

IND vs NZ पहले वनडे में भारत की जीत के बाद शुभमन गिल ने विराट…

Last Updated: November 4, 2026 17:59:49 IST

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में 5% से ज्यादा उछाल; अब आगे क्या?

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी रही. सेंसेक्स-निफ्टी 5% से ज्यादा चढ़े. जानिए विदेशी…

Last Updated: November 4, 2026 18:14:45 IST