<
Categories: मनोरंजन

जब एक्टर की झिझक से जन्मा सुपरहिट रोमांटिक गाना, पंचम दा की धुन ने रचा इतिहास! क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: संगीतकार ने एक्टर की मासूमियत और हिचकिचाहट को देखकर ऐसी धुन निकाली कि वो गाना सबसे रोमांटिक सॉन्ग बन गया. इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. जानिए गाने का नाम.

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे आए, जो सदाबहार हो गए. आज हम एक ऐसे ही सॉन्ग के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बोल लिखे थे आनंद बक्शी ने. यह गाना आज भी लाखों दिलों पर राज करता है. यह गाना बातों-बातों में ही तैयार हो गया था. साथ ही आपको बता दें कि गायक अमित कुमार का यह पहला गाना जो हिट हुआ था. आखिर क्या है इस गाने के पीछे की कहानी. चलिए जानते हैं सबकुछ इस खबर में.

कौन सा है गाना?

साल 1976 में फिल्म ‘बालिका वधू’ रिलीज हुई थी. फिल्म में सचिन पिलगांवकर और रजनी शर्मा मुख्य भूमिका में था. गाने का नाम है, ‘बड़े अच्छे लगते हैं…’. इस गाने को अमित कुमार ने गाया था. वहीं आर. डी. बर्मन (पंचम दा) ने इसमें संगीत दिया था.

पंचम दा से मिलने पहुंचे सचिन

फिल्म ‘बालिका वधू’ का निर्माण शक्ति सामंत ने किया था और इसका निर्देशन तरुण मजूमदार ने किया था. फिल्म में लीड एक्टर सचिन पिलगांवकर ने कपिल शर्मा के शो के दौरान ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गाने के पीछे की कहानी बताई थी. उन्होंने बताया कि एक बार संगीतकार पंचम दा को फिल्म के निर्माता शक्ति दा ने फोन  किया और कहा कि उन्हें एक रोमांटिक गाना बनाना है सचिन के ऊपर. आपको बता दें कि पंचम दा की एक आदत थी कि वह कलाकार से मिलकर ही संगीत बनाते थे. फिर क्या जैसे ही सचिन को पता चला वो तुरंत पंचम दा के घर पहुंच गए.

बातों-बातों में तैयार हुआ गाना

अभिनेता सचिन पिलगांवकर संगीतकार पंचम दा के घर पहुंचे. इसके बाद संगीतकार ने सचिन से उनका परिचय पूछा और देखा कि वो हर बात थोड़ा हिचकिचा रहे हैं. फिर उनके मन में कुछ ख्याल आया और उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ कि धुन निकाल दी. जब सचिन ने ये सुना तो वो मंत्रमुग्ध हो गए. आपको बता दें संगीतकार के पिता का भी नाम सचिन करके ही था. इसलिए वो बातचीत करते हुए थोड़ा असहज हो गए थे.

अमित कुमार का पहला हिट सॉन्ग

यह गाना’बड़े अच्छे लगते हैं…’ काफी प्रसिद्ध हुआ था. अमित कुमार की आवाज में गाया गया यह सॉन्ग उनका पहला हिट गाना था.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Shaktimaan vs Samay Raina: ‘शक्तिमान के अपमान’ भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी’

Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…

Last Updated: April 9, 2026 14:49:48 IST

पनीर खुरचन रेसिपी, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ये डिश, आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

पनीर खुरचन एक देसी-पंजाबी स्टाइल की सेमी ड्राई पनीर वाली सब्जी है, जो पनीर को…

Last Updated: April 9, 2026 14:47:13 IST

8th Pay Commission DA Hike 2026: DA हाइक में देरी ने बढ़ाई बेचैनी, क्या एरियर से होगी भरपाई या मिलेगा झटका?

8th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के…

Last Updated: April 9, 2026 14:48:04 IST

धन, सुख और तरक्की चाहिए? गुरुवार की शाम करें इन खास मंत्रों का जाप, मिनटों में बदलेगी किस्मत

Guruwar Ke Upay:  सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया…

Last Updated: April 9, 2026 14:46:58 IST

इस सुपरस्टार की फैमिली का चौंकाने वाला सच: मशहूर तवायफ दीं दादी, कर्ज चुकाने के लिए बेटी ने की फिल्में

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार की दादी एक बेहतरीन अदाकारा और म्यूजिशियन…

Last Updated: April 9, 2026 14:44:36 IST

आईपीएल की वो टीम, जो हो गई गायब; जिसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का रिकॉर्ड

IPL Most Extra Run Record: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन…

Last Updated: April 9, 2026 14:42:03 IST