<
Categories: मनोरंजन

Battle of Galwan Teaser: ‘…मौत दिखे तो सलाम करना’ सलमान के दमदार डायलॉग से सोशल मीडिया पर छा गया टीजर

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर को सलमान कान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया. टीजर का वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Battle of Galwan Teaser: सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है. इस टीजर में सलमान खान का दमदार लुक और उनका पावरफुल अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. टीजर में वे अपने दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में डंडा है, जिसे लेकर वे दुश्मनों से भिड़ने को तैयार हैं. उनके चेहरे पर एक योद्धा का एक्सप्रेशन नजर आ रहा है. आइए जानते हैं टीजर के बारे में…

बैटल ऑफ गलवान का टीजर

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर की शुरुआत प्राकृतिक नजारों और सलमान खान के वॉइस ओवर वाले डायलॉग से शुरू होता है. इसके बाद सलमान खान का आर्मी ऑफिसर वाला लुक दिखाया गया है. इसके बाद गाना ‘मेरा दिल है, मेरी जान है. मेरा भारत देश महान है. जय हिंद’ के कुछ शब्द सुनाई पड़ते हैं. इसके बाद उनका डायलॉग मौत से क्या डरना उसे तो आना ही है, लोगों के मन में एक बेहतरीन इमेज छोड़ रही है. ये दर्शकों के मन में देशभक्ति का जुनून जगा रहा है. इस फिल्म के अंत में फिल्म की रिलीजिंग डेट बताई गई है. कुछ ही घंटों में फिल्म को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 85 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है.  

कब होगी रिलीज?

टीजर के अंत में बताया गया है कि ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को सलमान खान की मां समा खान के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है.

डायलॉग और म्यूजिक

फिल्म के दमदार डायलॉग्स और इनक्रेडिबल सिनेमैटिक शॉट्स काबिल-ए-तारीफ हैं. वहीं फिल्म के टीजर का म्यूजिक दिल में जगह बना रहा है. स्टेबिन बेन की आवाज और हिमेश रेशमिया के बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के इमोशंस को लोगों तक पहुंचा रहे हैं और उन्हें देशभक्ति महसूस करा रहे हैं. 1 मिनट 12 सेकेंड का ये टीजर देख लोग मोहित हो रहे हैं. उनके फैंस कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

क्या है बैटल ऑफ गलवान की असली कहानी?

‘बैटल ऑफ गलवान’ में 2020 में गलवान घाटी में हुए उस संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी. इस दौरान भारतीय सेना के नौजवानों ने अपने साहस से बलिदान का परिचय दिया था. जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक हिंसक टकराव हुआ था. इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और कई चीनी सैनिक मारे गए थे. ये युद्ध इसलिए हुआ था क्योंकि चीन ने भारतीय सड़क निर्माण पर आपत्ति जताई थी. इसके कारण लाठी-डंडों और पत्थरों से लड़ाई हुई थी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST