<
Categories: मनोरंजन

‘बॉलीवुड में समानता नहीं, सोशल मीडिया से पहले महिलाओं के लिए मुश्किल समय…’, कास्टिंग काउच पर बोलीं सिंगर श्रेया घोषाल

हाल ही में सिंगर श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आने से पहले महिलाओं के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मुश्किल समय था.

हाल ही में सिंगर श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है. महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली गायिका श्रेया घोषाल ने कहा कि उन्हें कभी भी कास्टिंग काउच या इस तरह के किसी अप्रिय अनुभव का सामना नहीं करना पड़ा. 

हाल ही में हॉटरफ्लाई से हुई बातचीत में श्रेया घोषाल ने स्वीकार किया कि उनके व्यक्तिगत अनुभव के बावजूद, कास्टिंग काउच उद्योग में मौजूद है और कई महिलाओं को इंडस्ट्री में इस समस्या का सामना करना पड़ता है.

अब हालात थोड़े बेहतर

बातचीत के दौरान श्रेया घोषाल ने कहा, “अब हालात थोड़े बेहतर हैं। सोशल मीडिया से पहले, इंडस्ट्री में महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। मैंने काफी कम उम्र में काम शुरू कर दिया था, इसलिए मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ हर जगह जाते थे। इसलिए, अगर कोई कुछ कहना भी चाहता था, तो उसकी हिम्मत नहीं होती थी.”

वेतन में भी भेदभाव

श्रेया घोषाल का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला और पुरुष कलाकारों को मिलने वाले वेतन में भी काफी अंतर है. उन्होंने उद्योग जगत में वेतन समानता को लेकर फैली गलत धारणाओं को भी दूर किया. श्रेया ने कहा, “यह लिंग आधारित मुद्दा नहीं है. लड़कों को भी इसका सामना करना पड़ता है. अपने करियर की शुरुआत में मैंने कई गाने बिना पैसे लिए गाए. कई तरह की गलत धारणाएं फैली हुई हैं. अरिजीत सिंह को इतनी रकम मिलती है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. इंडस्ट्री में अभी जितने भी अच्छे गायक हैं, वे बहुत सारा काम मुफ्त में करते हैं. जब कोई वाजिब मांग होती है, तो वे अच्छी फीस भी लेते हैं.”

बता दें कि श्रेया घोषाल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास से बॉलीवुड में पदार्पण किया. उनका पहला आधिकारिक बॉलीवुड गाना ‘बैरी पिया’ था, जिसमें ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान नजर आए थे. निजी जीवन की बात करें तो, श्रेया घोषाल ने 5 फरवरी 2015 को मुंबई में एक निजी समारोह में अपने हाई स्कूल के प्रेमी शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी कर ली. उन्होंने 2021 में अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया. उन्होंने उसका नाम देवयान रखा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Panipat News: वार्ड 3 में खुले नाले में गिर गया मासूम, बचाने के लिए नाले में कूद गया एक आदमी, CCTV में कैद हुआ दृश्य

पानीपत में स्कूल से लौटते समय दूसरी कक्षा का एक छात्र ऋतिक सात फुट गहरे…

Last Updated: October 16, 2026 10:58:27 IST

Gold Price Today 16 October 2026: नवरात्रि में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें आज का ताजा रेट

Gold Price Today 16 October 2026: देश में सोने की कीमतों में 16 अक्टूबर को…

Last Updated: October 16, 2026 10:10:31 IST

तेज प्रताप को लेकर ये क्या बोल गईं अनुष्का यादव? बेटी को लेकर भी कह डाली ये बात; सालों बाद तोड़ी चुप्पी

Anushka Yadav On Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के आरोपों पर अनुष्का यादव ने…

Last Updated: October 16, 2026 09:56:11 IST

Elon Musk Flying Car: आ गई हवा में उड़ने वाली कार! Elon Musk ने खुद शेयर किया वीडियो, देखकर उड़ जाएंगे होश

Elon Musk Flying Car: एलन मस्क की Tesla Roadster 2 ने टेक्सास में हवा में…

Last Updated: October 16, 2026 09:45:04 IST

WhatsApp Guest Calling Feature: मेटा का अबतक का सबसे दमदार फीचर, बिना नंबर और व्हाट्सऐप अकाउंट के भी कर सकेंगे वीडियो कॉल; टेक जगत में हड़कंप

WhatsApp Guest Calling Feature: कंपनी के मुताबिक, गेस्ट कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी और इस पर…

Last Updated: October 16, 2026 09:06:44 IST