<
Categories: मनोरंजन

सावधान! मुंबई के कॉमेडियन ने बताया कैसे फर्जी ट्रैफिक चालान के जरिए लूट रहे है स्कैमर्स

मुंबई के मशहूर कॉमेडियन के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे वह एक Fake Traffic Challan (फर्जी चालान) के जाल में फंसते-फंसते बचे गए. इस घटना ने आम जनता के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

Fake Challans : आजकल हम सभी डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन मैसेज पर भरोसा करते है, लेकिन साइबर अपराधी इसी भरोसे का फायदा उठा रहे है. मुंबई के एक स्टैंड अप कॉमेडियन ने बताया कि एक शातिर ठग ने उन्हें लगभग बेवकूफ बना ही दिया था.

क्या था पूरा मामला?
कॉमेडियन को उनके फोन पर एक मैसेज मिला जो बिल्कुल वैसा ही लग रहा था जैसा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आता है. मैसेज में लिखा था कि उनकी गाड़ी ने ट्रैफिक नियम तोड़ा है और उनका 500 रुपये का चालान कटा है. मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया था जिस पर क्लिक करके जुर्माना भरने को कहा गया था. जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, एक वेबसाइट खुली जो बिल्कुल असली सरकारी वेबसाइट (e-challan) की तरह दिख रही थी. वहां उनकी गाड़ी का नंबर और चालान की राशि भी लिखी थी.

कैसे पकड़ी गई ठगी?
कॉमेडियन ने बताया कि वह पेमेंट करने ही वाले थे, तभी उन्हें कुछ अजीब लगा उन्होंने ध्यान से देखा कि वेबसाइट का URL (वेब एड्रेस) सरकारी वेबसाइट जैसा नहीं था. आमतौर पर सरकारी साइट्स के आखिर में ‘.gov.in’ होता है, जबकि इस फर्जी लिंक में कुछ और ही लिखा था. इसके अलावा, जब उन्होंने अपनी गाड़ी का नंबर चेक किया, तो पता चला कि उस समय उनकी गाड़ी घर पर ही खड़ी थी. उन्होंने तुरंत समझ लिया कि यह एक ‘फिशिंग स्कैम (Phishing Scam) है, जिसका मकसद उनके बैंक खाते की जानकारी चुराना था.

आम जनता के लिए खतरे की घंटी
यह घोटाला बहुत ही चालाकी से किया जा रहा था. स्कैमर्स जानते है कि 500 या 1000 रुपये का चालान देखकर लोग घबरा जाते है और बिना सोचे-समझे पैसे भर देते है. एक बार जब आप उस फर्जी लिंक पर अपनी बैंक डिटेल या UPI पिन डालते है, तो स्कैमर्स आपका पूरा बैंक खाता खाली कर सकते है.

खुद को कैसे बचाएं?
मैसेज में आए किसी भी लिंक पर सीधे क्लिक न करे, हमेशा सरकारी ‘mParivahan’ ऐप या आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही अपना चालान चेक करें, असली सरकारी साइट्स हमेशा gov.in पर खत्म होती है. कोई भी जुर्माना भरने से पहले यह याद करें कि क्या आप उस दिन उस जगह गए थे.

Mansi Sharma

Recent Posts

हवन-यज्ञ में आहुति देते वक्त स्वाहा क्यों बोलते हैं? अग्निदेव से क्या संबंध, क्या कहता है शिव पुराण

Swaha In Hawan: अक्सर आपने देखा होगा कि, हवन करते समय स्वाहा शब्द का उच्चारण…

Last Updated: April 13, 2026 09:04:26 IST

क्यों नहीं बनी ईरान और अमेरिका के बीच बात? पाकिस्तान में असल में क्या हुआ? विदेश मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

Iran Us Peace Agreement: अराघची के बयान से कुछ घंटे पहले, ईरान के प्रेसिडेंट मसूद…

Last Updated: April 13, 2026 08:56:17 IST

रात को जवान बेटी को देखते ही हैवान बन जाता था बाप, बिहार से लेकर दिल्ली तक हड़कंप

Bihar Man Physically Assault Own Daughter : 11 साल की उम्र से पीड़िता पढ़ाई की वजह…

Last Updated: April 13, 2026 08:31:41 IST

Hapur : यूपी के हापुड़ में दर्दनाक एक्सीडेंट, 12 सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…

Last Updated: April 13, 2026 07:10:38 IST

Petrol Diesel Price Today 13 April: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल! अभी भरवाएं टंकी या करें सही मौके का इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 13, 2026 06:03:03 IST