<
Categories: मनोरंजन

O Romeo Trailer Review: गैंगस्टर अवतार में दिखे शाहिद, Valentine Day पर एक्शन-रोमांस का फुल डोज देगी यह फिल्म

शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वे खूंखार गैंगस्टर के किरदार में दिख रहे हैं. 13 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

O Romeo Trailer Review: शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वे खूंखार गैंगस्टर के किरदार में दिख रहे हैं. विशाल भारद्वाज का यह मुंबई की गलियों पर बने वेस्टर्न स्टाइल का क्राइम ड्रामा खूनखराबे से भरा है. 
वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म शाहिद-विशाल की चौथी जोड़ी है. 

ट्रेलर की झलक

तीन मिनट के ट्रेलर में शाहिद कपूर एक खूंखार एंटी-हीरो के रूप में पेश किए गए हैं, जो अपने खूंखार व्यवहार से दर्शकों को चौंका देते हैं. तृप्ति डिमरी इसमें एक डिस्ट्रेस्ड लड़की बनी हैं, जिनकी मदद के लिए शाहिद आते हैं लेकिन वह उनके प्यार में पड़ जाते हैं. अविनाश तिवारी विलेन के रूप में मैटाडोर कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. इन सबके अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी का एक डांस नंबर भी है. नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी फिल्म में सहायक भूमिका में हैं. फिल्म में विक्रांत मेस्सी का स्पेशल अपीयरेंस भी है. 

स्टोरी का आधार

इस फिल्म के हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित होने की अफवाह है, जिसमें हुसैन उस्तरा की कहानी है. फिल्म में मुंबई की गलियों में वेस्टर्न जेनर का टच दिखाया गया है. ट्रेलर ब्लडशेड और ट्विस्ट से भरपूर है, जो दर्शकों को शॉक करने का इरादा रखता है. रिलीज होने के दो घंटे के अंदर ही इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

शाहिद-विशाल की हिट जोड़ी

यह शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है. इसके पहले वे दोनों कमीनें, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं. विशाल की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज 2018 की पटाखा थी. हाल ही में उनकी दो फ़िल्में खुफिया (नेटफ्लिक्स) और चार्ली चोपड़ा (सोनीलिव) ओटीटी पर आई थीं. उनके द्वारा बनाई गयी क्लासिक फ़िल्में जैसे मकबूल, ओमकारा, 7 खून माफ को समीक्षकों की खूब सराहना मिली है. 

शाहिद के लिए दांव पर दांव

शाहिद कपूर की लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं आई है. शाहिद की आखिरी बड़ी हिट 2019 की कबीर सिंह (280 करोड़) थी. इसके बाद देवा, तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया, जर्सी और ब्लडी डैडी (ओटीटी) ज्यादा सफल नहीं रहीं. ओ’ रोमियो पर थिएट्रिकल हिट का दबाव है. 13 फरवरी को यह बिजॉय नंबियार की तू या मैं से भिड़ेगी; देखना ये है कि दर्शकों को कौन ज्यादा अपनी ओर खींच पाता है. 
ट्रेलर से फिल्म एक्शन, रोमांस और ड्रामा का मिश्रण लग रही है. दर्शक विशाल के अनोखे स्टाइल और शाहिद के इंटेंस रोल की तारीफ कर रहे हैं. 13 फरवरी 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. 

यहां देखें ट्रेलर

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST